Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentVideo: आनंद आहूजा की वीडियो में सोनम कपूर की मां का नाती...

Video: आनंद आहूजा की वीडियो में सोनम कपूर की मां का नाती को देख रिएक्शन वायरल, बोलीं- हाय मेरा बच्चा


ऐप पर पढ़ें

आनंद आहूजा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस-पत्नी सोनम कपूर और बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ-साथ ससुर अनिल कपूर, सास सुनीता कपूर, बहनोई हर्षवर्धन कपूर और भाई अनंत आहूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने सुनीता का एक अनदेखा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने नाती वायु को प्यार किया। वायु को देखने के बाद सुनीता ने स्माइल की और उसे गोद में उठाने के लिए हाथ बढ़ाए। आनंद ने सोनम, अनिल और अनंत के साथ उनकी हालिया नए साल की छुट्टियों की कुछ फोटो शेयर कीं थीं। 

पोस्ट में, आनंद ने सोनम और हर्षवर्धन के साथ एक फोटो शेयर की। सभी ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने सोनम और उनके दोस्तों की एक ग्रुप फोटो भी शेयर की। उन्होंने ट्रेनर के साथ सोनम के योग सेशन की एक फोटो भी शेयर की। आनंद ने सुनीता कपूर और वायु के सबसे प्यारे वीडियो के साथ सभी फैंस का दिल जीत लिया। क्लिप में, आनंद ने अपने बेटे को अपनी बाहों में पकड़ा है और उसे सुनीता के पास ले जाते दिख रहे हैं। सुनिता, पति अनिल कपूर और अनुपम खेर के साथ एक रेस्तरां के अंदर बैठी थीं। सुनीता वायु को देखकर खुश हो गईं और उसे पकड़ने से पहले बोली, हाय वायु, हाय मेरा बच्चा।

 

आनंद की पोस्ट की गई एक अन्य तस्वीर में, अनिल ने अपने बेटे हर्षवर्धन को देखा और कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुराए। आनंद ने पूल में स्विमिंग करते हुए अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए आनंद ने लिखा, पिछले 10 दिन। आभारी हूं और सभी को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं। सुनीता ने पोस्ट पर दिल के इमोजी के साथ कमेंट किया। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments