Home Entertainment VIDEO: कुंडली भाग्य की प्रीता श्रद्धा आर्या ने ऐसा क्या किया कि लोग बोले- पूरी टल्ली

VIDEO: कुंडली भाग्य की प्रीता श्रद्धा आर्या ने ऐसा क्या किया कि लोग बोले- पूरी टल्ली

0
VIDEO: कुंडली भाग्य की प्रीता श्रद्धा आर्या ने ऐसा क्या किया कि लोग बोले- पूरी टल्ली

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कुंडली भाग्य की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या घर-घर अपनी पहचान बना चुकी हैं। बीते साल उनकी शादी हुई है। रीसेंटली वह एक अवॉर्ड सेरिमनी में अपने पति राहुल के साथ पहुंचीं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें राहुल श्रद्धा को पकड़े हुए हैं। एक वीडियो में उनकी ड्रेस फंस गई और एक और में भी वह कुछ लड़खड़ाती नजर आईं। इन वीडियोज पर उनकी ट्रोलिंग हो रही है। लोगों ने लिखा है कि वह पूरी टल्ली हैं। श्रद्धा के आउटफिट पर भी लोगों ने नेगेटिव कमेंट्स किए हैं। वहीं श्रद्धा के कुछ फैन्स ने उन्हें डिफेंड भी किया है। 

लोग बोले- शादी के बाद अजीब हो गई है

श्रद्धा आर्या टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। लोग उन्हें काफी प्यार देते हैं। वह सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी अपने फॉलोअर्स को एंटरटेन करती रहती हैं। बीते साल श्रद्धा की शादी हुई तो लोगों ने उनको काफी प्यार दिया था। हाल ही में वह अपने पति के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। श्रद्धा काफी प्रिटी लग रही थीं। उन्होंने सिल्वर कलर का स्लिट गाउन पहना था। पहले तो रेड कार्पेट पर गाउन उनके पैरों में फंस गया। श्रद्धा इसे अजीब तरह से हटाती दिखीं। उनके पति ने भी मदद करने की कोशिश की। इस क्लिप पर लोगों ने कपड़ों पर नेगेटिव कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ऐसे कपड़े क्यों पहनती हो जो संभलते नहीं। आप नोरा फतेही तो हो नहीं जो 4 सेक्रेटरी साथ घूमेंगे, कपड़े संभालने के लिए। एक ने लिखा है, शादी के बाद वह अजीब हो गई है। एक और ने लिखा है, परेशानी होती है तो पहनती क्यों हो।

प्रेग्नेंट हैं श्रद्धा आर्या?

एक और क्लिप में श्रद्धा के पति उन्हें संभालते दिख रहे हैं। मीडिया उनसे बाइट मांग रही है पर श्रद्धा के पति राहुल मना कर रहे हैं। इस क्लिप पर भी नेगेटिव कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है, दारू का असर। पी-पी कर ये हाल हो रहा है, बहुत वजन बढ़ा लिया। एक और ने लिखा है, पूरी टल्ली। एक और कमेंट है, इतना क्यों पीते हो जो चल भी नहीं पाते। एक और कमेंट है, मुझे लगता है कि वह प्रेग्नेंट है। 

(Pic Credit: instantbollywood)

 

[ad_2]

Source link