Home National VIDEO: चलती ट्रेन में सिगरेट पी रहा था शख्स, सह-यात्रियों से भी की बदसलूकी! जानें फिर क्या हुआ एक्शन

VIDEO: चलती ट्रेन में सिगरेट पी रहा था शख्स, सह-यात्रियों से भी की बदसलूकी! जानें फिर क्या हुआ एक्शन

0
VIDEO: चलती ट्रेन में सिगरेट पी रहा था शख्स, सह-यात्रियों से भी की बदसलूकी! जानें फिर क्या हुआ एक्शन

[ad_1]

Social Media Viral Post: एक चलती ट्रेन में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के सामने धूम्रपान करते एक व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. उसी कोच में यात्रा कर रहे एक शख्स ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दिख रहे शख्स को जब सिगरेट पीने से सह-यात्री रोकने की कोशिश की तो उसने उनके साथ गाली-गलौच भी की. हालांकि थोड़ी देर बाद आरपीएफ के जवान वहां पहुंच गए और उन्होंने धूम्रपान कर रहे शख्स को रोका. 

यात्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यात्री बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के सामने सिगरेट जलाता है और जब उसे रोका गया तो गालियां देने लगा. ट्रेन नंबर 14322 कोच एस-5 सीट नंबर की 39-40। कृपया जल्द से जल्द कार्रवाई करें.’ वहीं, भारतीय रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल @RailwaySeva के माध्यम रिप्लाई करते हुए कहा, ‘सर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ डीएम के माध्यम से साझा करें. आप सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या 139 डायल कर त्वरित निवारण के लिए आरपीएफ इंडिया को बुला सकते हैं. 

Tags: Indian railway, Indian Railway news, Social Media Viral



[ad_2]

Source link