[ad_1]
हाइलाइट्स
समापन भाषण से पहले प्रस्तुत कविता में देश के अमृत काल का जिक्र
PM मोदी ने कहा कि देश को परिवारवाद ने नोंच दिया है.
मोदी की गारंटी है कि देश की अर्थव्यवस्था अगले 5 सालों में टॉप 3 में होगी.
नई दिल्ली. पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के रंग में सराबोर है. हर भारतवासी आज अपनी आजादी का 77वां उत्सव मना रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. पीएम मोदी ने लाल किले से भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाले कानूनों और कदमों का जिक्र किया. देश को आगे बढ़ाने और तरक्की की ओर आगे ले जाने वाले उठाये गये कदमों का भी जिक्र किया. हर किसी की हौसला अफजाई के लिए वक्तव्य दिया. पीएम मोदी ने लाल किला से एक लंबा भाषण दिया जिसमें समाज के हर वर्ग के तेजी के साथ विकास व उत्थान करने पर बल दिया.
#WATCH | …”Chalta chalata kaal chakra, Amrit kaal ka bhaal chakra, sabke sapne apne sapne, panpe sapne saare, dheer chale veer chale, chale yuva humare, neeti sahi reeti naayi, gati sahi raah nayi, chuno chunauti seena taan, jag mein badhao desh ka naam…” PM Modi on 77th… pic.twitter.com/o6KUmBe0Mt
— ANI (@ANI) August 15, 2023
पीएम मोदी के भाषण में कई खास बातों के साथ एक बात यह भी रही कि उन्होंने अपने भाषण की समाप्ति पर एक कविता भी पढ़ी. यह है वह कविता
चलता-चलाता काल चक्र,
अमृत काल का भाल चक्र,
सबके सपने अपने सपने,
पनपे सपने सारे,
धीर चले वीर चले,
चले युवा हमारे,
नीति सही रीति नई,
गति सही राह नई,
चुनो चुनौती सीना तान,
जग में बढ़ाओ देश का नाम
पीएम मोदी ने अपने समापन भाषण से पहले इस कविता में देश के अमृत काल का जिक्र करने से लेकर देश को आगे और तरक्की के रास्ते पर ले जाने के साथ-साथ वीर जवानों, युवाओं, नीति, रीती, गति, चुनौती आदि का भी जिक्र किया.
इस अवसर पर पीएम मोदी ने देश के विकास, महंगाई, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और परिवारवाद की राजनीति पर बोला. साथ ही उन्होंने विश्वकर्मा योजना का ऐलान भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश को परिवारवाद ने नोंच दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि देश की अर्थव्यवस्था अगले 5 सालों में टॉप 3 में होगी.
.
Tags: Independence day, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi Speech
FIRST PUBLISHED : August 15, 2023, 10:19 IST
[ad_2]
Source link