Home Sports VIDEO: नीरज चोपड़ा का वो गोल्डन थ्रो जिसने उन्हें बनाया वर्ल्ड चैंपियन, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय एथलीट

VIDEO: नीरज चोपड़ा का वो गोल्डन थ्रो जिसने उन्हें बनाया वर्ल्ड चैंपियन, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय एथलीट

0
VIDEO: नीरज चोपड़ा का वो गोल्डन थ्रो जिसने उन्हें बनाया वर्ल्ड चैंपियन, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय एथलीट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Neeraj Chopra 88.17M Throw Video: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। पिछले साल इस प्रतियोगिता में सिल्वर जीतने वाले नीरज इस साल अपने मेडल का रंग सोने में बदलने में कामयाब रहे। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने हैं। वहीं ओलंपिक के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में तिरंगा रहने वाले वह अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने हैं। नीरज फाइनल में भले ही 90 मीटर की दूसरी तय नहीं कर पाए हों, मगर अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.17 मीटर दूर भाला फेंक सोने पर निशाना लगाया। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे पायदान पर रहे, उन्होंने 87.82m की दूसरी तय की।

बता दें, नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना दो अन्य भारतीय भी जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रहे थे। यह दोनों एथलीट पदक तो जीतने में कामयाब नहीं रहे, मगर टॉप-6 में रहकर उन्होंने भारत की शान जरूर बढ़ाई।

भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था। 

प्रमुख प्रतियोगिताओं में नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक गेम्स (2020)- गोल्ड मेडल (87.58 मीटर)

वर्ल्ड चैंपियनशिप (बुडापेस्ट 2023)- गोल्ड मेडल  (88.17 मीटर)

एशियन गेम्स (जकार्ता 2018)- गोल्ड मेडल (88.06 मीटर)

डायमंड लीग (स्टॉकहोम2022) – दूसरा स्थान (89.94 मीटर)

कॉमनवेल्थ गेम्स (गोल्ड कोस्ट 2018)- गोल्ड मेडल (86.47 मीटर)

वर्ल्ड चैंपियनशिप (ओरिगन 2022)- दूसरा स्थान, रजत पदक (88.39 मीटर)

एशियाई चैंपियनशिप ( भुवनेश्वर (2017)- गोल्ड मेडल (85.23 मीटर)

वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप (ब्यडगोस्ज़कज़ 2016)- गोल्ड मेडल (86.48 मीटर)

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप (हो चि मिन्ह 2016)- सिल्वर मेडल (77.60 मीटर)

साउथ एशियन गेम्स (गुवाहाटी 2016) – गोल्ड मेडल (82.23 मीटर)

[ad_2]

Source link