[ad_1]
Last Updated:
Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा कठिन गुजरने की संभावना है. चंद्रमा और मंगल के उत्पन्न भाव से आज परेशानियों का सामना करना होगा. ऐसे में हनुमान जी की पूजा करना सर्वश्रेष्ठ उपाय है.
Darbhanga
हाइलाइट्स
- आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा दिन
- हनुमान जी की पूजा करना श्रेष्ठ उपाय
- लाल कपड़ा धारण करें और सुंदर कांड का पाठ करें
दरभंगा: आज 10 जून 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. जहां एक ओर सुख कारक योग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर चिंता जनक योग और क्लेश कारक योग भी बना रहा है. इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि….
वृश्चिक राशि में चंद्रमा होने के कारण सुख कारक योग बन रहा है, लेकिन चंद्रमा भाग्यस्त होकर नीचस्त है, जिससे धर्म कार्य के लिए यात्रा बनाने और पुनः उसमें बाधा आने का योग बन रहा है.
मंगल का प्रभाव
दसमेश मंगल यानी कर्म भाव में मंगल होने के कारण चिंता जनक योग बन रहा है, जिसमें वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन शोकाकुल रहेंगे .
शुक्र कष्ट कारक योग बना रहा है, जिससे वृश्चिक राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है . इसके लिए कुछ उपाय है जो ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताया गया है
उपाय जो ज्योतिष शास्त्र में बताएं गए हैं
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार होने के कारण रक्त वस्त्र यानी लाल कपड़ा धारण करना और हनुमत आराधना करना श्रेष्ठ कर होगा. साथ में दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना और बाल्मीकि कृति सुंदर कांड का पाठ करना और इसके साथ ही गए के घी में सिंदूर को मिश्रित करके हनुमान जी के ऊपर अर्पण करना यानी उनके ऊपर लेप लगाना श्रेष्ठ कर होगा. आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. सुख कारक योग के साथ-साथ चिंता जनक योग और क्लेश कारक योग भी बना रहा है. लेकिन हनुमत आराधना और अन्य उपायों से शुभतत्व की प्राप्ति हो सकती है .
[ad_2]
Source link