Home Tech & Gadget Washing Machine पर शुरू होने वाली है सेल, कम कीमत में ये हो सकती है बेस्ट डील

Washing Machine पर शुरू होने वाली है सेल, कम कीमत में ये हो सकती है बेस्ट डील

0


Washing Machine को लेकर कई बार बहुत ज्यादा कंफ्यूजन होती है। अगर आप कोई नई वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ बेहतर ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इस मशीन को आप आसानी से घर बैठे ऑर्डर भी कर सकते हैं। दरअसल White-Westinghouse Washing Machine की नई सीरीज लेकर आ रहा है।कंपनी 5 नई Semi-Automatic Washing Machine (9.5 Kg, 10 Kg, 11 Kg, 11 Kg (ग्लास लिड मॉडल) और 12 KG (ग्लास लिड मॉडल) ला रहा है। Amazon India पर 19 जून से शुरू होने जा रही सेल में ये वॉशिंग मशीन आप बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वॉशिंग मशीन में हैमर-वॉश टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी जो दाग धब्बो से निपटने में काफी मदद करने वाला है।

वॉशिंग मशीन की परफॉर्मेंस को लेकर भी आपको कोई शिकायत तो नहीं होने वाली है। इसमें डबल वॉटर फॉल टेक्नोलॉजी भी आपको मिलती है। इससे क्लीनिंग भी आपको शानदार मिलने वाली है। इसका ड्रायर भी 10 गुना बेहतर तरीके से कपड़े सुखा सकता है। वॉशिंग नीड्स को भी ये आसानी से पूरा करती है जो किसी के लिए भी काफी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स प्राइवेंट लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी सिंह का कहना है कि बेहतर वॉशिंग के लिए हम नई सीरीज को बाजार में उतारने जा रहे हैं। इससे कस्टमर को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा और कोई ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा। इस लॉन्च के साथ कंपनी का टर्न ओवर 100-150 करोड़ तक लेकर जाना है। फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन मार्केट में कंपनी पहले से ही मौजूद है। अब कंपनी सेमी-ऑटोमेटिक मार्केट में भी एंट्री करने जा रही है। कंपनी का टारगेट 30 हजार यूनिट सेल करने का है।



Source link