[ad_1]
हाइलाइट्स
गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है तरबूज का जूस.
पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है.
How to Make Watermelon Juice: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में तरबूज नज़र आने लगे हैं. पानी की कमी पूरी करने वाले तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. तरबूज का सेवन शरीर को डिहाइड्रेट नहीं होने देता है. समर सीजन में तरबूज का जूस पीने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है. इसके साथ ही हीटवेव के बीच भी लू लगने का खतरा काफी कम रहता है. कुल मिलाकर शरीर की ठंडक और तरावट बरकरार रखने में तरबूज का जूस काफी हेल्पफुल होता है. दिन की शुरुआत आप इस हेल्दी जूस के साथ कर सकते हैं.
तरबूज का जूस बनाना भी काफी आसान होता है और ये स्वाद से भरपूर होता है. आप अगर गर्मियों में अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं तो तरबूज के जूस को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं. घर से निकलने से पहले तरबूज जूस पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं तरबूज जूस बनाने का तरीका.
इसे भी पढ़ें: डाइजेशन सुधारना है तो खाएं वेजिटेबल दलिया, बेहतर सेहत के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद, सीख लें बनाने का तरीका
तरबूज जूस बनाने के लिए सामग्री
तरबूज कटे – 3 कप
पुदीना पत्तियां – 1 टेबलस्पून
काल नमक – 1/2 टी स्पून
चीन – 1 टी स्पून
नींबू – 1/2
आइस क्यूब्स – 4-5 (वैकल्पिक)
इसे भी पढ़ें: खाली पेट पिएंगे लौकी जूस तो घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल! डाइजेशन में भी होगा सुधार, 5 मिनट में झटपट करें तैयार
तरबूज जूस बनाने की विधि
समर सीजन में हेल्दी रहने में तरबूज का जूस काफी मददगार होता है. तरबूज का जूस बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के बीज निकालें और फिर उसके टुकड़े काट लें. इसके बाद पुदीना पत्तियां लेकर उन्हें भी बारीक कट कर लें. अब मिक्सर जार में तरबूज के टुकड़े और पुदीना पत्तियां डाल दें. इसके बाद जार में काला नमक और चीनी डालकर ग्राइंड कर लें. जब स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए तो मिक्सर बंद कर दें. अब जार का ढक्कन खोलने के बाद उसमें नींबू रस मिक्स कर दें.
इसके बाद चम्मच की मदद से नींबू रस को अच्छे से मिलाएं. इसके बाद छन्नी की मदद से एक बर्तन में तैयार किया गया तरबूज का जूस छान लें. इसके बाद सर्विंग गिलास लें और तैयार किया गया जूस उसमें डाल दें. ऊपर से 2-3 आइस क्यूब्स को गिलास में डालें और पुदीना पत्तियों से गार्निश कर दें. दिन की शुरुआत अगर हेल्दी तरबूज जूस से करेंगे तो ये दिनभर एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : March 10, 2023, 13:32 IST
[ad_2]
Source link