[ad_1]
WBJEE 2023 Registration: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी, 2023 तक चलेगी। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा अगले साल 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2023 से 2024 में ओएमआर आधारित प्रवेश होगी। बता दें, WBJEE राज्य में विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
जरूरी तारीखें
आवेदन करने की तारीख- 23 दिसंबर से 20 जनवरी 2023
आवेदन फॉर्म में करेक्शन – 22 से 24 जनवरी 2023
एडमिट कार्ड- 20 अप्रैल 2023
परीक्षा की तारीख- 30 अप्रैल 2023
WBJEE 2023: जानें- कैसे करना है आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- ईमेल आईडी और फोन नंबर सहित आवश्यक जानकारी जमा करके रजिस्ट्रेशन आईडी बनाएं।
स्टेप 3- अब जरूरी डिटेल्स भरके फॉर्म भरें।
स्टेप 4- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 6- अब फॉर्म को सबमिट कर लीजिए।
स्टेप 7- आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
आवेदन फीस
WBJEE 2023 के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है। हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न
WBJEE में कुल 200 अंकों के 155 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हैं। WBJEE के माध्यम से प्रवेश उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। जादवपुर विश्वविद्यालय में सभी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, आर्किटेक्चर कोर्सेज और फार्मेसी कोर्सेज में प्रवेश के लिए WBJEE की जनरल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जादवपुर विश्वविद्यालय को छोड़कर फार्मेसी कोर्सेज में प्रवेश के लिए एक अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
[ad_2]
Source link