Home Education & Jobs WCD Rajasthan Anganwadi: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के पदों पर भर्ती

WCD Rajasthan Anganwadi: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के पदों पर भर्ती

0
WCD Rajasthan Anganwadi: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के पदों पर भर्ती

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

WCD Rajasthan Anganwadi Bharti: उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सीकर सुमन पारीक ने बताया कि जिले की अधीनस्थ परियोनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के स्वैच्छिक मानदेय सेवा के रिक्त पदों के लिए संबंधित परियोजना कार्यालयों में आवेदन आमंत्रित किए गए है। रिपोर्ट्स के अनुसार डब्ल्यूसीडी राजस्थान ने विभिन्न जिलों में कुल 1000 से ज्यादा रिक्तियों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही 27 जुलाई 2023 तक सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते है। शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा अन्य सभी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.wcd.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन की प्रमुख तिथियां:

आवेदन शुरू होने की तिथि – 5 जुलाई 2023

आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जुलाई 2023

आवेदन योग्यता : राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 10वीं परीक्षा पास या 10+2 पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा – इस भर्ती में 21 से 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में विवाहित महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.wcd.rajasthan.gov.in पर जारी भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं।

[ad_2]

Source link