[ad_1]
नई दिल्ली. पूरे उत्तर भारत में ‘लू’ का कहर चल रहा है. दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित उत्तर भारतीय राज्यों में सोमवार को ‘लू’ का कहर रहा.इस बीत आईएमडी ने बताया कि ‘पश्चिमी विक्षोभ’ की वजह से कुछ राज्यों को राहत मिलने की उम्मीद है. बताया गया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नजफगढ़ में सबसे ज्यादा 46.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया. वहीं, नरेला (45.3 डिग्री सेल्सियस), पीतमपुरा (45.8 डिग्री सेल्सियस) और पूसा (45.8 डिग्री सेल्सियस) में भी लू की स्थिति रही.
आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसके परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाएगा.
ओलावृष्टि के साथ इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 24-25 मई को उत्तराखंड में और बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है. पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में मंगलवार को बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है. राजस्थान में अगले तीन दिनों में धूल भरी आंधी/गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, इस बीच राज्य के उत्तरी हिस्सों में कल के बाद ओलावृष्टि हो सकती है.
ये भी पढ़ें- परमाणु स्थलों को जमीन के अंदर भी भेद सकता है यह ताकतवर बम, अमेरिका ने जारी की तस्वीरें
इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान
बंगाल, सिक्किम और बिहार में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 24-25 को बारिश हो सकती है. वहीं, अगले तीन दिनों में असम, मेघालय सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश देखी जा सकती है.
.
Tags: Delhi-NCR News, Heatwave, Weather in North India
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 21:20 IST
[ad_2]
Source link