Home National Weather News: ठंडी हवाओं ने दो दिन में छह डिग्री गिरा दिया पारा, जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Weather News: ठंडी हवाओं ने दो दिन में छह डिग्री गिरा दिया पारा, जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

0
Weather News: ठंडी हवाओं ने दो दिन में छह डिग्री गिरा दिया पारा, जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Weather News: लखनऊ में लगातार दूसरे दिन 25-30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट बरकरार रखी। ठंडी हवाओं से पारे में दो दिन के भीतर छह डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार भी मौसम ऐसा ही रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बुधवार से पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। 19 फरवरी तक पारा 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

सुबह से ही हवाओं ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी थी। दिन में तो ऐसी तेज हवा चली कि खूब धूल और कूड़ा-करकट ने चलना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम बदलने की चेतावनी दे दी थी। पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। रविवार सुबह से ही तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई थीं।

मौसम विभाग ने सोमवार को दिन का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शनिवार की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस था।

हफ्ते के अंत तक पारा जा सकता है 30 पार

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक मो. दानिश ने बताया कि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। तेज सतही हवाएं चलेंगी। दिन का पारा 24 डिग्री रहने की संभावना है। रात में तापमान 11 डिग्री रह सकता है। बुधवार से मौसम फिर बदलेगा। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का जोर कम होगा।

दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। पंद्रह और 16 फरवरी को दिन का पारा 26-27 डिग्री रहेगा। 17 और 18 फरवरी को गर्मी महसूस होगी, तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी 14-15 डिग्री रहने के आसार हैं।

[ad_2]

Source link