Home National Weather News: पूर्वांचल में फिर लौटी सर्दी, गोरखपुर में 5 डिग्री लुढ़का पारा; मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी 

Weather News: पूर्वांचल में फिर लौटी सर्दी, गोरखपुर में 5 डिग्री लुढ़का पारा; मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी 

0
Weather News: पूर्वांचल में फिर लौटी सर्दी, गोरखपुर में 5 डिग्री लुढ़का पारा; मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Weather Update: पूर्वी यूपी में कड़ाके की ठंड एक बार फिर लौट रही है। शनिवार को चटक धूप और सूरज की तपिश रविवार को गायब हो गई। रविवार को एक बार फिर आसमान में कोहरे के बादल छा गए।

सूरज कोहरे के बादलों से लुकाछिपी खेलता रहा। इसके कारण बीते 24 घंटे में दिन का तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। हालांकि कोहरे के बादलों के कारण गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में नहीं जा सकी। जिसके कारण रात का तापमान बीते 24 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। इससे दिन और रात के तापमान में सिर्फ पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है।

रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। शनिवार की चटक धूप रविवार को गायब रही। सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। कोहरे के बादल आसमान में छाए रहे। कोहरे के बादल और सूरज के बीच दिन भर आंख-मिचौली चलती रही। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था।

तीन दिन बनी रहेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि हिमांचल प्रदेश की तरफ से हवाएं आ रही हैं। वहां पर बारिश व बर्फबारी हो रही है। जिसका असर पूर्वी यूपी पर दिख रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं का असर अगले तीन दिनों तक रहेगा। कोहरे के बादल छाए रहेंगे। सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी। दिन के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

रात में ऊपर चढ़ गया पारा

कोहरे के बादलों की मौजूदगी के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को रात का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था। जो कि सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम था। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम में बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान का अंतर भी कम हो गया है। रविवार को दिन और रात के तापमान के बीच 5.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

[ad_2]

Source link