Monday, September 2, 2024
Google search engine
HomeNationalWeather Updates in Hindi: अलर्ट! कोहरे में घूमना होगा बेहद खतरनाक, IMD...

Weather Updates in Hindi: अलर्ट! कोहरे में घूमना होगा बेहद खतरनाक, IMD ने जारी कर दी एडवाइजरी


ऐप पर पढ़ें

Weather News: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहर कोहरे की चादर में हैं। इधर, पहाड़ी इलाकों में तो बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं। इनके अलावा शीतलहर भी सितम ढा रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD की तरफ से हेल्थ एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। इसमें घने कोहरे के दौरान घर से ज्यादा बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

IMD की तरफ से जारी हेल्थ एडवाइजरी के अनुसार, घने कोहरे में पार्टिकुलेट मैटर और अन्य पॉल्युटेंट्स भी होते हैं। ये फेफड़ों पर असर डाल सकते हैं। साथ ही इनकी वजह से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक कोहरे में रहने के कारण खांसी, सांस लेने में परेशानी हो सकती है। 

इनके अलावा अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों से जुड़ी अन्य समस्याएं और बिगड़ सकती हैं। इसके चलते आंखों का लाल होना और सूजन का खतरा भी होता है।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों के दौरान मौसम गंभीर स्थिति में जा सकता है। दरअसल, अगर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है, तो कोल्ड डे की स्थिति बनती है। आंकड़े बताते हैं कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई स्थानों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस है।

जबकि, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार और दक्षिण राजस्थान में यह आंकड़ा 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

तेजी से गिरा अधिकतम तापमान

पीटीआई भाषा के अनुसार, उत्तर भारत के बड़े हिस्से में गुरुवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments