Home Life Style Weight Loss: चर्बी कम करने के लिए बेस्ट है ये ड्रिंक, जानें वेट लॉस के लिए इसे कैसे पीएं

Weight Loss: चर्बी कम करने के लिए बेस्ट है ये ड्रिंक, जानें वेट लॉस के लिए इसे कैसे पीएं

0
Weight Loss: चर्बी कम करने के लिए बेस्ट है ये ड्रिंक, जानें वेट लॉस के लिए इसे कैसे पीएं

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें


चर्बी घटाना उतना भी मुश्किल नहीं है जितना कि आप इसे समझते हैं। अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए और डायट में अच्छी चीजों को शामिल किया जाए तो वजन घटाना आसान हो जाता है। एप्पल साइडर विनेगर को शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम करने के लिए काफी इफेक्टिव माना जाता है। इसके कई फायदे हैं और कई स्टडीज में ये दावा किया गया है कि ये वेट लॉस में मदद करता है। यहां जानिए इसे पीने का तरीका और सही समय-


वेट लॉस के लिए कैसे पीएं एप्पल साइडर विनेगर

चर्बी कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इसे पीने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जैसे एप्पल साइडर विनेगर को हमेशा डायल्यूट करके पीना चाहिए, इसी के साथ बहुत ज्यादा मात्रा में इसे पीना भी नुकसानदायक हो सकता है। स्थायी वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए आप इसे जैतून के तेल के साथ सलाद ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरे दिन में अगर आप दो चम्मच एसिवी ले रहे हैं तो इसे दो से तीन बार में लें। वेट लॉस के लिए इसे खाने से पहले पीना सबसे अच्छा माना जाता है। 

 

कब है इसे पीने का सही समय

दिन की शुरुआत में आप इस ड्रिंक को पी सकते हैं। यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है तो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर अच्छे से मिक्स करें। अब पीएं। 

 

इन बातों का रखें ख्याल 

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कभी-कभार सुरक्षित हो सकता है, ज्यादा पीने पर इसके उलका इफेक्ट हो सकता है क्योंकि ये बहुत ज्यादा एसिडिक होता है। अगर आप इसे रोजाना या ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो इससे आपके गले में जलन हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: Side Effects of Apple Cider Vinegar: वजन घटाने के लिए पी रहे हैं एप्पल साइडर विनेगर? जानें ये साइड इफेक्ट

[ad_2]

Source link