Wednesday, April 16, 2025
Google search engine
HomeWorldWife Cuts Husband Penis : साइकोलॉजिस्ट पत्नी ने काटा पति का पेनिस,...

Wife Cuts Husband Penis : साइकोलॉजिस्ट पत्नी ने काटा पति का पेनिस, आंखों में घोंपा चाकू… कातिल बीवी ने क्यों चुना कत्ल का इतना क्रूर तरीका?


ब्यूनस आयर्स : एक मनोविज्ञानी पत्नी पर कुछ बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उसने चाकू से अपने पति पर हमला किया और बेहद क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी। पति का क्षत-विक्षत शव अर्जेंटीना में उनके अपार्टमेंट में मिला है। फ्लोरेंसिया अमादा कट्टानियो नामक महिला पर अपने पति पेड्रो ज़राटे का पेनिस काटने और आंखों में चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप है। महिला को एक अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है और जांच की जा रही है कि क्या वह मनोरोगी है। ज़राटे का शव सबसे पहले कट्टानियों की बहन को मिला था।

कट्टानियो की बहन ने सबसे पहले ज़राटे के शव को देखा था। वह लगातार उन्हें फोन कर रही थी लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। बहन ने दावा किया कि रविवार को कट्टानियो खून से लथपथ हालत में अपनी मां के घर पहुंची थी। यह देखकर वह डर गई और आनन-फानन में उनके अपार्टमेंट की ओर भागी। मंगलवार को ज़राटे का शव बरामद हुआ। द डेली बीस्ट की खबर के अनुसार, ज़राटे का फेसबुक बताता है कि वह एक एक्टर था और एक लोकल रेगे बैंड से जुड़ा हुआ था।

Prince Harry Book : ‘चोटिल’ पेनिस के साथ बड़े भाई की शादी में पहुंचे थे प्रिंस हैरी, ट्विटर यूजर बोले- ये जानकर धन्य हो गए!

खौफनाक हालत में मिली लाश

दोनों का एक पांच साल का बच्चा है। फिलहाल महिला को मनोरोग मूल्यांकन (Psychiatric Assessment) के लिए भेज दिया गया है। डेलीमेल की खबर के अनुसार ज़राटे का शव अल्टोस डी सैन लोरेंजो में कपल के फ्लैट में पाया गया। लाश का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और उसकी आंख में चाकू घुसा हुआ था। कट्टानियो की बहन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरोपित महिला को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह खून से लथपथ हालत में टैक्सी से अपनी मां के घर पहुंची थी।

मनोरोग वार्ड में भर्ती महिला

कट्टानियो की बहन ने जब लाश देखी तो उसके पूरे शरीर पर चाकू के घाव थे और वह खून से पूरी तरह सनी हुई थी। कट्टानियो को ला प्लाटा के एक मेडिकल सेंटर के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उसका टेस्ट किया जाएगा। जांचकर्ताओं और प्रॉसेक्यूटर्स का कहना है कि अगर वह मानसिक रूप से बीमार पाई गई तो उसके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। पड़ोसियों के हवाले से खबरों में बताया गया कि दोनों एक दशक से अधिक समय से साथ रह रहे थे और 2017 में उनकी शादी हुई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments