[ad_1]
Winter Holidays 2023 Uttar Pradesh : नोएडा जिला प्रशासन ने जिले में शीतलहर के प्रकोप को देख हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों के देश के उत्तरी इलाकों में ठंड लगातार अपना विकट रूप दिखा रही है। हालात को देखते हुए गौतमबुद्ध जिला प्रशासन ने सभी प्राइवेट व सरकारी सभी प्राथमिक विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, यह आदेश सीबीएसई बोर्ड, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कलों में लागू होगा। इसी प्रकार लखनऊ में शीतलहर के चलते कक्षा 12 तक के सभी सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद करने का आदेश है। दिल्ली, हरियाणा में 1 से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित है।
उत्तर प्रदेश में 120 दिन बंद रहेंगे स्कूल:
उत्तर प्रदेश में इस साल 120 दिन बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने पिछले महीने ही साल 2023 में स्कूलों की छुट्टियों की सूची (UP Holiday Calendar 2023) जारी किया था। यूपी के स्कूल में 120 छुट्टियों में 53 रविवार भी शामिल हैं। आपको बता दें कि यूपी स्कूल हॉलीडे 2023 लिस्ट में गर्मियों की छुट्टियों और शीतकालीन अवकाश को जोड़ा नहीं गया है। नए सरकारी कैलेंडर के अनुसार, साल 2023 में 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही 24 सीमित अवकाश तय किए गए हैं। इसके अलावा अक्टूबर व नवंबर महीने में 11-11 दिनों का अवकाश रहेगा। इसके अलावा अन्य विशेष दिनों में भी यूपी के स्कूल बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश स्कूल हॉलीडे लिस्ट-2023:
इन प्रमुख पर्वों में बंद रहेंगे यूपी के स्कूल:
26 जनवरी 2023 – गणतंत्र दिवस
5 फरवरी 2023 – मो. हजरत अली जन्मदिवस
18 फरवरी 2023 – महाशिवरात्रि
7 मार्च 2023 – होलिका दहन
8 मार्च 2023 – होली
30 मार्च 2023 – राम नवमी
04 अप्रैल 2023- महावीर जयंती
07 अप्रैल 2023- गुड फ्राइडे
14 अप्रैल 2023- डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस
22 अप्रैल 2023- ईद उल फितर
05 मई 2023- बुद्ध पूर्णिमा
29 जून 2023- बकरीद
29 जुलाई 2023- मोहर्रम
15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस
31 अगस्त 2023- रक्षाबंधन
07 सितम्बर 2023- जन्माष्टमी
28 सितम्बर 2023- बारावफात
02 अक्टूबर 2023- गांधी जयंती
23 अक्टूबर 2023- महानवमी
24 अक्टूबर 2023- दशहरा / विजयादशमी
12 नवंबर 2023- दीपावली
13 नवंबर 2023- गोवर्धन पूजा
15 नवंबर 2023- भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती
27 नवंबर 2023- गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर 2023- क्रिसमस
यूपी के किन जिलों में कब तक बंद हैं स्कूल?
– गोरखपुर के इंटर तक की सभी शैक्षणिक संस्थाएं दिनांक 7 जनवरी तक बंद रहेंगी।
– कानपुर में डीएम ने 7 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिए हैं।
– मैनपुर में भी बेसिक एजुकेशन विभाग ने भी सर्दी के चलते फिलहाल 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है।
– मुजफ्फरनगर में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीआईओएस गजेंद्र सिंह ने कक्षा एक से लेकर 8 तक के सभी स्कूल 7 तारीख का अवकाश घोषित किया।
– जौनपुर में 12वीं तक के समस्त बोर्ड के स्कूल 7 जनवरी तक बंद
– गोंडा में 15 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के लिए स्कूल बंद।
– वाराणसी में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश था जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
राजस्थान में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ीं:
राजस्थान के जयपुर में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले राज्य के स्कूलों में 25 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई थी। यह आदेश जयपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षकों और परीक्षाओं का समय पहले की तरह ही रहेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अलवर जिले में भी स्कूलों में 6 जनवरी और 7 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है।
[ad_2]
Source link