[ad_1]
हाइलाइट्स
सर्दियों में चेहरे की नमी ली जाती है.
इसके लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं.
Winter Face Pack For Glowing Skin : सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं. सर्द हवाएं हमारे शरीर की नमी को भी दूर कर देती है. जिसके कारण हमारे चेहरे की रंगत उड़ जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि सर्दी के मौसम में भी आपकी स्किन ग्लो करे और आपका चेहरा दूर से ही चमके तो इसके लिए आप दही के पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं. वैसे तो दही का उपयोग हम खाने पीने की कई चीज बनाने के लिए करते हैं, लेकिन आप इसे एक पैक के रूप में भी ट्राई कर सकते हैं. ये ना सिर्फ आपके चेहरे की चमक लौटाएगा बल्कि इसके इस्तेमाल से आपके फेस की स्किन भी हाइड्रेड रहेगी. दही हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें प्रोटीन, न्यूनतम कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिजों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है. आइए जानते हैं कि दही आपकी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है.
1. पोषक तत्वों का भंडार
दही में सबसे महत्वपूर्ण तत्व है जिंक, जो त्वचा को निखारने का काम करता है. इसके अलावा, दही प्रोटीन, विटामिन डी और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है. जो स्किन को चमकदार बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है. ये मुंहासे और काले दाग धब्बे हटाने में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें – रोज सिर्फ 30 मिनट सोशल मीडिया पर कम समय बिताकर देखें, 7 दिनों के अंदर दिखेगा चमत्कारिक फर्क
2. मॉइस्चराइजेशन
दही को प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में उपयोग किया जाता है. इसके हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ एक चमकदार स्किन भी देते हैं. विटामिन डी से भरपूर होने के कारण दही आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है. जिससे आपकी झुर्रियां कम हो सकती हैं. दही का फेस मास्क लगाने से त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन का स्तर बढ़ता है, जिससे आप युवा दिखाई देंगे और सूखापन या फिर खुजली जैसी समस्या से बचाव हो सकता है.
3. मुंहासों और काले धब्बों के लिए
विटामिन डी, प्रोटीन और खनिजों से भरपूर दही स्वस्थ त्वचा को आवश्यक पोषण देता है. दही में लैक्टिक एसिड सामग्री होती है, जिससे मुंहासे दूर होते हैं. जिंक से भरपूर होने के कारण दही स्किन सेल्स का नवीकरण तेजी से करता है. जिससे शरीर के काले धाग-धब्बे दूर होते हैं. दही आपकी त्वचा में इलास्टिसिटी बनाए रखता है. जिससे आपके चेहरे पर बुढ़ापा नहीं दिखता है. आंखों के आसपास की सूजन और काले घेरों के लिए इसका उपयोग काफी फआयदेमंद है.
यह भी पढ़ें – हर रोज रात में सोने से पहले इन 5 में से किसी एक चीज का कर लें सेवन, कई बीमारियों का बज जाएगा बैंड, आएगी सुकून की नींद
4. कैसे बनाएं पैक
एक बॉल में 2 चम्मच दही, एक चम्मच शहद लेकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर पिंगर टिप की सहायता से लगाएं. इसके बाद इसे 15 मिनट लगा कर छोड़ दें. 15 मिनट के बाद आप अपना फेस हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इस पैक को नियमित रूप से लगाकर आप चमकती त्वचा पाएंगे.
.
Tags: Beauty Tips, Life style, Skin care in winters
FIRST PUBLISHED : January 10, 2024, 13:32 IST
[ad_2]
Source link