Friday, April 18, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsWinter Vacations : उदयपुर में 18 जनवरी तक स्कूल बंद, जानिए दिल्ली-NCR...

Winter Vacations : उदयपुर में 18 जनवरी तक स्कूल बंद, जानिए दिल्ली-NCR और यूपी के मौसम का हाल


ऐप पर पढ़ें

Winter Vacations : हरियाणा, चंड़ीगढ़ के बाद राजस्थान के उदपुर जिले में भी शीतलहर के चलते 8वीं तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले पंजाब और हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 21 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया था। अनुमान था मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ सकती हैं, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। हालांकि रविवार को गोरखपुर जिला प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद करने आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरठ जिला प्रशासन ने भी 8वीं तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने आदेश दिया है। यूपी के बाकी जिलों में सभी स्कूल सुबह 10 बजे से पहले की तरह ही खुलेंगे।

दिल्ली और पश्चिमी यूपी में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में फिर शीतलहर चलनी शुरू हो गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों का शीतलहर रहने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में रविवार की सुबह ठिठुराने वाली रही। न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री की गिरावट के साथ 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

दिल्ली ठंड का येलो अलर्ट जारी:

राजधानी दिल्ली में फिर से शीतलहर चलनी शुरू हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी कमी का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बर्फीली हवा चलने का अनुमान है।

दिल्ली के लोगों को जनवरी के पहले दस दिनों में खासी ठंड का सामना करना पड़ा। इस बीच पांच दिन लगातार शीतलहर की स्थिति बनी रही, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से 09 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। इस बीच घने कोहरे की स्थिति से भी लोगों को छुटकारा मिला। लेकिन, अब फिर से दिल्ली कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रविवार की सुबह ठिठुराने वाली रही। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला लेकिन दिन निकलने के साथ ही कोहरा साफ हो गया और आठ बजे के बाद धूप निकल आई। लेकिन, बर्फीली उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते गलन बनी रही और दिन के समय भी लोगों को खासी ठंड का अनुभव हुआ।

शीतलहर की चपेट में कई इलाके राजधानी के कई इलाके रविवार को शीतलहर की चपेट में रहे। लोधी रोड, रिज, जाफरपुर और आयानगर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। इसके अलावा, अन्य मौसम केन्द्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच-छह के बीच रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान, दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। रविवार की रात इसमें तेजी से गिरावट आई। रविवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments