Home Life Style Women Day 2024: महिला दिवस से पहले चमकाएं स्किन, बेदाग-निखरी रंगत के लिए लगाएं चिरौंजी

Women Day 2024: महिला दिवस से पहले चमकाएं स्किन, बेदाग-निखरी रंगत के लिए लगाएं चिरौंजी

0
Women Day 2024: महिला दिवस से पहले चमकाएं स्किन, बेदाग-निखरी रंगत के लिए लगाएं चिरौंजी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

खीर से लेकर मीठे चावल बनाने तक के लिए चिरौंजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चिरौंजी का फेस पैक चेहरे को नेचुरल शाइन देने के साथ-साथ अंदर से हाइड्रेटेड रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और नेचुरल ऑयल होते हैं जो स्किन को मॉइश्चराइज करते है। साथ ही ये स्किन से डेड सेल्स साफ करने में मदद करता है और इससे दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। यहां बता रहे है चिरौंजी की मदद से कैसे फेस पैक तैयार कर सकते हैं। 

बेदाग निखार के लिए लगाएं ये पैक

बेदाग निखार के लिए एक कटोरे में दो चम्मच चिरौंजी पेस्ट और एक चम्मच चंदन पाउडर मिला लें। फिर अच्छी तरह से मिक्स करें। स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसमें गुलाबजल मिलाएं। पेस्ट तैयार है, अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद धो लें।

फ्रेश स्किन के लिए एलोवेरा के साथ बनाएं पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरे में दो चम्मच चिरौंजी पेस्ट और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इस पैक को लगाकर चेहरा तो निखरेगा ही साथ ही ये हाइड्रेटेशन में मदद करेगा।

शहद के साथ मिलाएं चिरौंजी

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में एक चम्मच चिरौंजी पेस्ट लें और फिर इसमें शहद और थोड़ी-सी मलाई मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

चिरौंजी के साथ मिला लें चावल का आटा

स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए एक कटोरे में दो चम्मच चिरौंजी पेस्ट और एक चम्मच चावल का आटा मिला लें। फिर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए धो लें।

Face Mask: चेहरे पर लगाएं चुकंदर-चावल का फेस पैक, मिलेगा गुलाबी निखार

[ad_2]

Source link