Home Life Style World Boss Day: प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में बॉस का सपोर्ट अहम, जानें कब हुई इस दिन की शुरुआत, लीडरशिप को परफेक्ट बनाते हैं ये 5 गुण

World Boss Day: प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में बॉस का सपोर्ट अहम, जानें कब हुई इस दिन की शुरुआत, लीडरशिप को परफेक्ट बनाते हैं ये 5 गुण

0
World Boss Day: प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में बॉस का सपोर्ट अहम, जानें कब हुई इस दिन की शुरुआत, लीडरशिप को परफेक्ट बनाते हैं ये 5 गुण

[ad_1]

हाइलाइट्स

दुनियाभर में हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व बॉस डे (World Boss Day) मनाया जाता है.
इसको मनाने का उद्देश्य कर्मचारी बॉस की इज्जत करें और बॉस कर्मचारी के साथ अच्छा सुलूक करे.

World Boss Day 2023: दुनियाभर में आज यानी 16 अक्टूबर को विश्व बॉस डे (World Boss Day) मनाया जा रहा है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य कर्मचारी अपने बॉस की इज्जत करें और बॉस वर्क प्लेस पर अपने कर्मचारी के साथ अच्छा सुलूक करे. बॉस यानी कि एक ऐसा इंसान जो वास्तविकता में अपने एम्पलाइज को अच्छे से ट्रीट करता है तो उनकी प्रोडक्टिविटी कई गुना बढ़ जाती है. हालांकि कुछ ऐसे भी बॉस होते हैं, जो बिना किसी की राय जाने अपने निर्णय कर्मचारियों पर थोप देते हैं और हमेशा तानाशाही फरमान सुना देते हैं.

वहीं, कुछ बॉस वाकई लीडर की तरह होते हैं, जो कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देते हैं. कोई भी मुश्किल आने पर टीम से पहले ही वो उसका मुकाबला करते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से कर्चमारी और बॉस के रिश्ते मजबूत होते हैं. साथ ही कर्मचारी कंपनी की बेहतरी के लिए अच्छे से काम कर पाते हैं. दरअसल, बॉस का कर्मचारियों के प्रति अच्छा सुलूक ही उन्हें परफेक्ट लीडर बनाता है. इस दिन अपने बॉस का आभार जता कर उन्हें अभिभूत किया जा सकता है. अब सवाल है कि आखिर बॉस डे मनाया क्यों जाता है? कौन गुण बॉस को परफेक्ट बनाते हैं? कैसा बॉस सबसे बेहतर होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में

बॉश डे की अमेरिका में हुई थी शुरुआत

बॉस डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी. अमेरिका के इलिनोइस में मौजूद कंपनी स्टेट फार्म इंश्योरेंस में पेट्रीसिया बे हारोस्की नाम की एक लड़की बतौर सेक्रेटरी काम करती थी. कंपनी के बॉस और पेट्रीसिया बे हारोस्की का रिश्त बाप-बेटी की तरह था. पेट्रीसिया बे हारोस्की चाहती थीं कि उनके साथी बाॉस की इज्जत करें. इसलिए उन्होंने 1958 को यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स में नेशनल बॉस डे रजिस्टर कराया. पेट्रीसिया ने इस दिन के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की थी. इसी दिन उनके बॉस की यौम पैदाइश थी. इलिनोइस के गवर्नर ने सन 1962 में पेट्रेसिया के रजिस्ट्रेशन को अप्रूव किया और इस दिन को मनाने का ऐलान कर दिया.

बॉस के ये 5 गुण लीडरशिप को बनाते हैं परफेक्ट

विजनरी बॉस: कंपनी के साथ-साथ अपने इम्पलॉई की ग्रोथ का लक्ष्य साथ लेकर चलने वाला इंसान ही एक विजनरी बॉस होता है. ऐसे में यदि आप भी अपने कर्मचारी की ग्रोथ के बारे में सोचते हैं तो आपके भीतर एक अच्छे बॉस के गुण हैं.

खुशमिजाज और हेल्पफुल: यदि कोई अपने सहकर्मियों की गलती पर उनपर चिल्लाएं या गुस्सा किए बिना उन्हें समझाते हैं तो आपके भीतर अच्छे बॉस का ये दूसरा गुण भी मौजूद है. आपका हंसता और खुशमिजाज चेहरा आपके सहकर्मी को आपके साथ अपनी समस्या को शेयर करने का हौसला और काम को बेहतर बनाने का उत्साह भर सकता है.

आलोचना के साथ तारीफ भी: एक अच्छा बोस कर्मचारी हित में सदैव सोचता है. यदि आपका बॉस कर्मचारियों की तारीफ और आलोचना करते समय हमेशा संतुलन बनाए रखता है तो इससे न सिर्फ ऑफिस का माहौल बेहतर बनता है बल्कि वो अपने सहकर्मियों का भी फेवरेट बॉस बन जाता है. इससे उनमें काम करने की क्षमता को बल मिलता है.

ये भी पढ़ें:  Tips and trick: पूजाघर का मार्बल होने लगा बदरंग? 3 आसान टिप्स करें फॉलो, मिनटों में चमक जाएगा पहले जैसा

मोटिवेट करने वाला बॉस: एक रिसर्च के मुताबिक, यदि किसी बॉस का नेचर अपने सहकर्मियों को मोटिवेट करने वाला होता है तो उसका कंपनी में कर्मचारी का वर्क एंगेजमेंट 91 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. इससे न सिर्फ इंप्लाइज की ग्रोथ बढ़ती है, बल्कि कंपनी की भी ग्रोथ बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें:  रबर प्लांट की पत्तियां हो रही हैं पीली, देखभाल के लिए इन बातों का रखें ध्यान, बारहों महीने पौधा रहेगा हरा-भरा

काम में आजादी देने वाला बॉस: नई पीढ़ी के पास अक्सर अपने काम को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए तरीके मौजूद हो सकते हैं. लेकिन कई बार कुछ बॉस इन इम्पलॉई को कुछ भी नया करने से रोक देते हैं. माना जाता है कि काम करने की आजादी देने वाला बॉस कंपनी, इम्पलॉई और खुद के लिए बेहतर साबित हो सकता है.

Tags: Lifestyle, Trending news

[ad_2]

Source link