Home Life Style World Coconut Day 2023: साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल चटनी बनाने का तरीका

World Coconut Day 2023: साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल चटनी बनाने का तरीका

0
World Coconut Day 2023: साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल चटनी बनाने का तरीका

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ इंडियन डिशेस के साथ नारियल चटनी काफी पसंद की जाती है.
नारियल चटनी बनाने के लिए हमेशा फ्रेश नारियल गिरी ही उपयोग करें.

नारियल चटनी रेसिपी (Coconut Chutney Recipe): कोई सा भी साउथ इंडियन फूड हो उसके साथ अगर नारियल की चटनी ना हो तो खाने का मज़ा किरकिरा हो जाता है. नारियल से बनने वाली चटनी इतनी स्वादिष्ट होती है कि ये खाने का स्वदा दोगुना कर देती है. इडली, डोसा, उत्तपम समेत ढेरों ऐसी दक्षिण भारतीय डिशेस हैं जिनके साथ नारियल चटनी को परोसा जाता है. वर्ल्ड कोकोनट डे (World Coconut Day 2023) पर आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे. जो भी इस चटनी को खाएगा वो आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा.

नारियल की चटनी को स्नैक्स के अलावा मेन कोर्स के साथ भी सर्व किया जा सकता है. आप अगर साउथ इंडियन फूड को पसंद करते हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके जरूर काम आ सकती हैं. बेहद कम वक्त में ही आप टेस्टी नारियल की चटनी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

इसे भी पढ़ें: नॉनवेज में डालने के लिए ऐसे तैयार करें मीट मसाला, इन चीजों से एकदम बदल जाएगा ज़ायका, सीखें बनाने का तरीका

नारियल चटनी बनाने के लिए सामग्री
नारियल कसा हुआ – 1 कप
चना दाल रोस्टेड – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
बादाम – 4-5

तड़का लगाने के लिए
राई – 1/2 टी स्पून
उड़द दाल (सफेद) – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते बारीक कटे – 5-6
सूखी लाल मिर्च – 2-3
नींबू रस – 1 टी स्पून
तेल – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

नारियल चटनी बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर नारियल चटनी मिनटों में तैयार की जा सकती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले नारियल लें और उसे फोड़कर गिरी निकालें. अब नारियल को कद्दूकस कर लें औ और एक कटोरी में रख दें. इसके बाद एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. अब कड़ाही में 1 चम्मच चना दाल डालें और उसे धीमी आंच पर ही ड्राई रोस्ट कर लें. जब दाल का रंग हल्का भूरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और दाल को एक कटोरी में निकाल लें.

इसके बाद कढ़ी पत्ते लेकर उन्हें बारीक काट लें. अब मिक्सर जार लें और उसमें कसा हुआ नारियल, ड्राई रोस्ट चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और बादाम डाल दें. इसके बाद जार में आधा कप गरम पानी मिलाएं और ढक्कन लगाकर सभी चीजों को पीस लें. जब पेस्ट एकदम स्मूद और पतला हो जाए तो उसे एक बड़ी कटोरी में निकालकर अलग रख दें. इसके बाद तड़का लगाने की तैयारी शुरू करें.

इसे भी पढ़ें: सूजी और चावल के आटे से बनाएं प्याज वाला डोसा, खाते ही मुंह से निकलेगी तारीफ, रेसिपी भी है बेहद आसान

अब तड़का लगाने वाला छोटा पैन लें और उसमें एक चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, उड़द दाल और कढ़ी पत्ते डालकर कुछ देर तक भूनें. जब राई और दाल चटकने लगे तो गैस बंद कर दें. इसके बाद तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डालकर चारों ओर फैला दें. इसके बाद चटनी में नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें. स्वाद से भरपूर नारियल चटनी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link