[ad_1]
लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे जरूरी अंग है। यह पांच सौ से अधिक काम में मदद करता है जो मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी, उत्सर्जन और अवशोषित पोषक तत्वों के भंडारण से संबंधित हैं। लिवर खराब होने पर यह पाचन तंत्र के साथ-साथ किडनी, फेफड़े, हृदय और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। इस जरूरी अंग मे हो रही परेशानियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व लीवर दिवस 19 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन पर जानिए लिवर डैमेज होने के शुरुआती लक्षण।
यह भी पढ़ें: लिवर को धीरे-धीरे खराब करती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये चीजें, कहीं आप तो नहीं खाते?
लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण
1) रंग पीला हो जाना
लीवर खराब होने से आंखों का रंग खराब हो जाता है। लाल खून में पीले पदार्थ के जमाव से आंखें और स्किन पीली हो सकती हैं। अगर शरीर में पीलिया जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि ये लीवर डैमेज का लक्षम हो सकता है।
2) जी मिचलाना और उल्टी
लीवर जहरीले पदार्थों को खत्म करता है। इसलिए बार-बार जी मिचलाना और उल्टी होना लिवर की बीमारी के शुरुआती लक्षण हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।
3) पेट में सूजन और दर्द
लिवर की समस्या अक्सर शरीर के ब्लड फ्लो को बाधित करती है। इसलिए, यह आंत और दूसरे हिस्सों पर दबाव डाल सकती है जिसके पेट में दर्द और सूजन हो सकती है।
3) स्किन में खुजली
लिवर में पित्त नमक का हाई लेवलत्वचा में खुजली पैदा कर सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यह लिवर की बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
4) भूख या वजन कम होना
लिवर की समस्या के दौरान, शरीर पोषक तत्वों को तोड़ने और पचाने की अपनी क्षमता खो देता है और ऐसे में व्यक्ति को भूख लगना बंद हो जाती है। भूख न लगने से आप दिन भर सुस्ती महसूस करेंगे।
5) पैरों में सूजन
खराब लिवर की वजह से टखनों और पैरों में सूजन पैदा आ सकता है। अगर पैरों पर बेवजाह सूजन हो रही है, तो लिवर से जुड़ी समस्या है।
6) गहरे रंग की पेशाब
पेशाब का रंग आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। डार्क यूरिन डिहाइड्रेशन का संकेत देता है लेकिन इसका मतलब शरीर में हानिकारक पदार्थों की मौजूदगी भी हो सकता है जो लिवर की समस्याओं का संकेत दे सकता है।
7) थकान
लीवर की बीमारी के सबसे आम और शुरुआती लक्षणों में से एक है थकान होना है। वैसे तो थकान किसी और वजह से भी हो सकती हैं, लेकिन अगर यह स्थिति ज्यादा समय तक बनी रहे तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: फैटी लीवर होने पर ये चीजें सेहत पर पड़ सकती हैं भारी, अवॉइड करना है बेहतर
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
[ad_2]
Source link