Home Life Style World Sleep Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इतिहास और थीम

World Sleep Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इतिहास और थीम

0
World Sleep Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इतिहास और थीम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

World Sleep Day 2024: स्वस्थ जीवन के लिए सिर्फ अच्छा भोजन ही नहीं बल्कि अच्छी नींद लेना भी बेहद जरूरी है। जीवन में नींद के इस महत्व को समझाने के लिए ही हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर्स रोजाना कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं। लेकिन आजकल जीवन व्यस्त होने की वजह से लोगों ने सोने के घंटों में कटौती करना शुरू कर दिया है। विश्व नींद दिवस 2024 मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों को नींद और सेहत के बीच संबंध के प्रति जागरूक करना है।

वर्ल्ड स्लीप डे का इतिहास-

वर्ल्ड स्लीप डे के दिन वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी (World Sleep Society) द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दरअसल, बड़े शहरों में व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग रात को सही से नींद नहीं ले पाते हैं जिस वजह से उन्हें कई शारीरिक और मानसिक परेशानी होने लगती है। इन समस्याओं का उपाय निकालने के लिए वर्ल्ड स्लीप डे पहली बार साल 2008 में मनाया गया था। हालांकि अब 88 से ज्यादा देशों में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड स्लीप डे की थीम-

हर साल वर्ल्ड स्लीप डे मनाने के लिए एक खास थीम रखी जाती है। साल 2024 में वर्ल्ड स्लीप डे की थीम  ‘Sleep Equity For Global Health’ रखी गई है। इस थीम का मतलब है कि नींद सेहतमंद रहने के लिए कितना जरूरी है। बता दें, साल 2023 में स्लीप डे की थीम ‘स्लीप इज एसेंशियल फॉर हेल्थ’ रखी गई थी। 

[ad_2]

Source link