[ad_1]

Ladakh and odisha
गर्मियों का मौसम शुरू होने को है और ऐसे में आपको भारत में अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट घूमने का मन तो जरूर कर रहा होगा। देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं और यहां के नजारे दुनिया के किसी भी मशहूर जगह को मात देते हैं। अगर आप घूमना ही चाहते हैं तो इस साल टाइम मैग्जीन की लिस्ट में शामिल किये गए भारत के इन 2 मशहूर स्थानों पर घूम आएं। दरअसल इस साल टाइम मैगज़ीन ने भारत दो शहरों लद्दाख और उड़ीसा को दुनिया के मशहूर स्थानों में जगह दी है। ओडिशा के मयूरभंज के साथ, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को TIME मैग्जीन के World’s Greatest Places of 2023 में स्थान मिला है। इन दोनों शहरों को दुनिया के 50 असाधारण जगहों में शुमार किया गया है।
ओडिशा का मयूरभंज और लद्दाख सूची में शामिल
ओडिशा का मयूरभंज जिला अपने हरे-भरे सुनार नजारों, नदियों और झरनो के साथ सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। तो वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी अपनी खूबूसरती के लिए बेहद मशहूर है। पिछले कुछ सालों में लद्दाख में घूमने जाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इन दोनों ही शहरों को टाइम मैगजीन की 2023 के विश्व के महानतम स्थानों की सूची में 50 असाधारण जगहों में से एक के रूप में शामिल किया गया है।
झुलसी हुई स्किन से छुटकारा दिलाने में इस चीज़ का लेप करेगा जादू की तरह काम, सनबर्न का खत्म होगा नामोनिशां
ये है लद्दाख और मयूरभंज की खासियत
लद्दाख और उड़ीसा को उनके लुप्तप्राय बाघों और ऐतिहासिक मंदिरों के साथ उनके शानदार व्यंजनों के लिए चुना गया है। लद्दाख के बारे में इस सूची में काफी कुछ बताया गया है। ओडिशा के मयूरभंज जिले के राष्ट्रीय उद्यान को फिर से खोलने का जिक्र किया गया है। इसने मयूरभंज चौ नृत्य उत्सव का भी जिक्र किया है, जो इस अप्रैल में भव्य पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सूचीबद्ध है।
Chitra Navratri 2023: नारियल पानी से लेकर बेल जूस तक, नवरात्रि में डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये 4 ड्रिंक्स
दूध से बनने वाली ये चीज लिवर के मरीजों के लिए है फायदेमंद, Fatty liver जैसी समस्याओं में जरूर करें सेवन
[ad_2]
Source link