Home Sports WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव, अब इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे रोहित!

WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव, अब इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे रोहित!

0
WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव, अब इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे रोहित!

[ad_1]

Team India- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Team India

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम होने वाली है। इस मैच के लिए दोनों देशों की टीमों का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम को कई खिलाड़ियों की चोट से गुजरना पड़ रहा है, जिसके कारण टीम इंडिया के स्क्वॉड में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। ऐसे में ये देखना खास रहेगा कि कप्तान रोहित शर्मा इस बड़े मुकाबले में कैसी प्लेइंग 11 लेकर उतरते हैं। 

रोहित के साथ गिल करेंगे पारी की शुरुआत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल का उतरना तय है। केएल राहुल इस बड़े मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ये तो साफ है कि गिल ही पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। वहीं नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा उतरेंगे। पुजारा लंबे समय से काउंटी खेल रहे हैं, ऐसे में WTC फाइनल में उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

विराट-रहाणे पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

नंबर 4 पर टीम इंडिया के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली उतरेंगे। वहीं नंबर 5 पर अजिंक्य रहाणे का उतरना तय ही है। रहाणे ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में वो WTC फाइनल में टीम इंडिया की एक बड़ी उम्मीद होंगे। वहीं विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत खेलेंगे। हाल ही में उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया था।

जडेजा होंगे टीम के ऑलराउंडर

रवींद्र जडेजा टीम में स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इंग्लैंड की पिच पर दो स्पिनर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी, ऐसे में रवि अश्विन और अक्षर पटेल को मौका मिल पाना काफी मुश्किल है। टीम में दूसरे ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है। शार्दुल गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं। वहीं टीम में तीन गेंदबाजों के तौर पर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को जगह मिल सकती है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link