[ad_1]

कंपनी इस इवेंट में सॉफ्टवेयर के साथ कई प्रोडक्ट को भी लॉन्च कर सकती है।
Apple WWDC 2023 Event live updates: आज रात से टेक दिग्गज एप्पल का Worldwide Developers Conference 2023 शुरू हो रहा है। कंपनी इस इवेंट पर अंडर टेस्टिंग सॉफ्टवेयर, अपकमिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी डेवलपर्स और फैंस के साथ शेयर करती है। इसके साथ ही एप्पल अपने कुछ अपकमिंग प्रोडक्ट की भी जानकारी इसमें यूजर्स को देती है। उम्मीद है कि कंपनी इवेंट में आईफोन के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS17 को लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ AR/VR हेडसेट के लॉन्च होने की भी संभावना है। WWDC 2023 आज यानी 5 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इवेंट के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए खबर में जुड़े रहें…
Live updates :Apple WWDC 2023 live updates
Refresh
-
Jun 05, 2023
10:56 PM (IST)
M2 Max और M2 Ultra की हुई घोषणा
Apple ने WWDC 2023 में 15 इंच मैकबुक एयर के बाद M2 मैक्स के साथ मैक स्टूडियो का भी ऐलान किया। यह नया मैक स्टूडियो M1 की तुलना में 25 प्रतिशत तेज होगा।
-
Jun 05, 2023
10:50 PM (IST)
Macbook Air की कीमत का खुलासा
Apple ने नए मैकबुक एयर लैपटॉप को 1,299 डॉलर यानी करीब 1.07 लाख रुपये में पेश किया है। 15 इंच मैकबुक एयर के 3 वेरिएंट होंगे।
-
Jun 05, 2023
10:45 PM (IST)
नए मैकबुक एयर में 10 घंटे का बैटरी बैकअप
नए Macbook Air Laptop में यूजर्स को 18 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
-
Jun 05, 2023
10:40 PM (IST)
15 इंच Macbook Air का हुआ ऐलान
एप्पल ने 15 इंच मैकबुक एयर का किया ऐलान। कंपनी ने बताया कि नया मैकबुक एयर 4 कलर ऑप्शन में आएगा।
-
Jun 05, 2023
10:23 PM (IST)
टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत की
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत की। कंपनी की बड़े ऐलान कर सकती है। नए सॉफ्टवेयर और लैपटॉप लॉन्च हो सकते है।
-
Jun 05, 2023
10:21 PM (IST)
AI को लेकर हो सकते हैं ऐलान
हाल ही में गूगल ने अपने इवेंट में AI को लेकर कई बड़े ऐलान किए थे माना जा रहा है एप्पल भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस कर सकती है।
-
Jun 05, 2023
10:19 PM (IST)
CEO टिम कुक इवेंट की शुरुआत करेंगे
Apple के सीईओ टिम कुक कीनोट के साथ WWDC 2023 की शुरुआत करेंगे।
[ad_2]
Source link
