
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
एक्सएलआरआई समेत देश के 160 से अधिक बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए रविवार (7 जनवरी) को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) का आयोजन किया जाएगा। एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में इस साल सर्वाधिक एक लाख 35 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन एक ही दिन पूरे देश के 80 से अधिक शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में होगा। इस परीक्षा में सभी विद्यार्थियों से समान प्रश्न पूछे जाएंगे और उसी के आधार पर विद्यार्थियों का चयन दाखिले के लिए किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 3.30 घंटे की होगी। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से 5.30 बजे तक रखा गया है। इसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
एक्सएलआरआई के परीक्षा पैटर्न के मुताबिक जैट में तीन पार्ट में प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले पार्ट में 76 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सर्वाधिक प्रश्न मॉडर्न मैथ से संबंधित होंगे। पैटर्न के मुताबिक क्वांटेटिव एप्टीट्यूट एंड डाटा इंटरप्रिटेशन में 28 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अलजेबरा, ज्योमेट्री से प्रश्न आएंगे तो वहीं डाटा एनालिसिस के भी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा पार्ट वन में डिसिजन मेकिंग पर 22 प्रश्न पूछे जाएंगे और वर्बल एबिलिटी पर 26 प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट टू में मॉक की बोर्ड टेस्टिंग होगी।
तीसरे पार्ट में जीके के 25, एनालिटिकल एसे (निबंध) का एक प्रश्न पूछा जाएगा। इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्रों को 250 शब्दों में निबंधन लिखना है। जैट के संयोजक प्रोफेसर राहुल शुक्ला ने बताया कि जैट हमेशा विविधता का समर्थक रहा है और हमारे परीक्षण का डिजाइन इसे दर्शाता है। प्रोफेसर शुक्ला ने कहा कि हमने परीक्षण के मानक पर कभी समझौता नहीं किया है।
[ad_2]
Source link