
ऐप पर पढ़ें
Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर HyperOS की घोषणा कर दी है। इससे ऐसा लगता है कि चीन का इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड अब अपने यूजर के लिए एक इकोसिस्टम बनाने की योजना बना रहा है। Xiaomi यूजर नए इंटरफ़ेस के साथ अपने आस-पास की चीज़ों को कंट्रोल कर सकेंगे। HyperOS के साथ यूजर अपने पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देता है। इस अपडेट के साथ एक रिडिजाइन्ड लॉक स्क्रीन और मल्टीपल पर्सनलाइज्ड ऑप्शन मिलते हैं। तो आइये जानते हैं कि नया अपडेट सबसे पहले किन हैंडसेट को मिलने वाला है।
मार्च में इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा HyperOS अपडेट
Xiaomi 12 Pro
Xiaomi 11 Ultra
Xiaomi 11i /11i HyperCharge/11X/11T Pro/11 Lite
Mi 10
Xiaomi Pad 5
Redmi Note 13/13 Pro 5G/13 Pro 5G
Redmi Note 12 Pro/Note 12 Pro 5G/12 Pro 5G
Redmi Note 11/11 Pro/11 Pro 5G
Redmi Note 11S/11T 5G
Redmi K50i
Redmi 13/13C
Redmi 12
Redmi 11 Prime 5G
Phones जिनको HyperOS अपडेट पहले ही मिल चूका है:
Xiaomi 13 Pro
Xiaomi Pad 6
Redmi Note 12
Redmi 12C
Redmi 12 5G
Redmi 11 Prime
Redmi Pad
हाइपरओएस इंटरकनेक्टिविटी फीचर्स
कंपनी ने फोन और टैबलेट के बीच ड्रैग-एंड-ड्रॉप शेयरिंग के लिए होम स्क्रीन प्लस सहित कई इंटरकनेक्टिविटी फीचर्स की भी घोषणा की है। यह मीडिया फ़ाइलों और नोट्स को आसानी से साझा करने के लिए एक साझा क्लिपबोर्ड, नोट्स एप्लिकेशन और बहुत कुछ पेश करता है। कंपनी ने डिवाइडेज के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi स्मार्ट हब, हाइपरमाइंड और एंड-टू-एंड सुरक्षा और एक स्मार्ट इकोसिस्टम भी पेश किया है।