Home Business Yes Bank Share: एक महीने में 30 फीसदी रिटर्न देने वाले स्टॉक में अचानक शुरू हुई बिकवाली, क्या है वजह?

Yes Bank Share: एक महीने में 30 फीसदी रिटर्न देने वाले स्टॉक में अचानक शुरू हुई बिकवाली, क्या है वजह?

0
Yes Bank Share: एक महीने में 30 फीसदी रिटर्न देने वाले स्टॉक में अचानक शुरू हुई बिकवाली, क्या है वजह?

[ad_1]

हाइलाइट्स

मॉर्गन स्टैनली के अनुसार, यस बैंक का आरओए 1 फीसदी से ऊपर नहीं जाएगा.
अगर बाजार मंदड़ियों की चपेट में आता है तो इसके शेयर 11 रुपये तक गिर सकते हैं.
यस बैंक के शेयरों ने बीते एक हफ्ते में 26 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

नई दिल्ली. यस बैंक के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली. बुधवार को बीएसई पर यस बैंक के शेयर 7.72 फीसदी टूटकर 22.10 रुपये पर बंद हुए. ऐसा पिछले कुछ दिनों चली शेयरों में तेजी के बाद हुआ. यस बैंक के शेयरों में हाल में काफी तेजी देखी गई थी. इस साल ये शेयर अब तक 62 फीसदी तक ऊपर जा चुके हैं. बता दें कि यस बैंक के शेयरों ने पिछले एक महीने में 30 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.  हालांकि, अब विश्लेषक और फंड मैनेजर्स इस शेयर को लेकर थोड़े सतर्क दिख रहे हैं. जानकारों का मानना है कि यस बैंक के शेयर में पैसा लगाने से पहले दो बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पहला यह कि यस बैंक के 75 फीसदी शेयरों पर लगा 3 साल का लॉक इन पीरियड मार्च 2023 में खत्म हो जाएगा. इसके बाद संभव है कि निवेशक इससे बाहर निकलने के लिए तेजी से शेयरों की बिकवाली शुरू कर दें. हाल के समय में हमने बाजार में इसके कई उदाहरण देखे हैं कि लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद किस तरह से विभिन्न कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे.

ये भी पढ़ें- निवेशकों को पसंद नहीं आया पेटीएम का बायबैक प्‍लान, अच्‍छे ऑफर पर भी क्‍यों टूटे शेयर

अन्य कारण है इसकी रेटिंग
इसके अलावा शेयरों में बिक्री का एक और कारण यह दिखाई देता है कि मॉर्गन स्टैनली ने येस बैंक की कवरेज शुरू की है. वित्तीय सलाहकार फर्म ने इसे अंडरवेट की रेटिंग दी है. फर्म ने शेयरों को 20.50 रुपये का टारगेट दिया है. उनका कहना है कि इसके शेयरों में रिटर्न ऑन असेट्स (आरओए) एक फीसदी से ज्यादा नहीं दिखाई देता है.

टारगेट प्राइस में हो सकता है बदलाव
मॉर्गन स्टैनली के सुमित करीवाला ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि बैंक की लोन ग्रोथ से 20 फीसदी तक हो सकती है और मार्जिन में 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़त देखने को मिल सकती है. मॉर्गन स्टैनली के अनुसार, बुल मार्केट यानी अगर बाजार में तेजी बनी रहती है और उम्मीद से अधिक इकोनामिक ग्रोथ व प्रतिस्पर्धा में कुछ नरमी देखने को मिलती है तो टारगेट प्राइस साडे ₹34.50 पर शिफ्ट हो जाएगा. वहीं, बाजार अगर बिकवाली (बियर मार्केट) की चपेट में आता है तो इसका टारगेट प्राइस ₹11तक गिर सकता है

Tags: Bank stocks, BSE Sensex, Business news in hindi, NSE, Share market, Stock market, Stocks, Yes Bank

[ad_2]

Source link