Home Health Yoga Day 2023: बैकवर्ड-फॉरवर्ड बेंडिंग और स्‍ट्रेचिंग से कम होगा वजन, जानें बड़े फायदे

Yoga Day 2023: बैकवर्ड-फॉरवर्ड बेंडिंग और स्‍ट्रेचिंग से कम होगा वजन, जानें बड़े फायदे

0
Yoga Day 2023: बैकवर्ड-फॉरवर्ड बेंडिंग और स्‍ट्रेचिंग से कम होगा वजन, जानें बड़े फायदे

[ad_1]

हाइलाइट्स

पेट में समस्‍या हो तो पीछे की तरफ ना झुकें.
पीठ में दर्द रहता हो तो आगे की तरफ ना झुकें.

Yoga Session With Savita Yadav : योग हमारे मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए दवा के समान होता है. अगर आप नियमित रूप से इसका अभ्‍यास करें तो शरीर का वजन कम होगा, बॉडी फिट रहेगी और किसी भी तरह का जकड़न नहीं रहेगा. हालांकि अभ्‍यास के दौरान और अभ्‍यास से पहले कुछ बातों का ध्‍यान में रखना जरूरी है. मसलन, अगर आपके पेट में किसी तरह की समस्‍या है तो आप पीछे झुकने से बचें और जिन लोगों को कमर में दर्द रहता है उन्‍हें आगे की तरफ झुकने से बचना है. हालांकि अगर कमर में हल्‍का दर्द है तो आप 90 डिग्री तक बेन्‍ड कर सकते हैं.

इस तरह करें शुरुआत
योगाभ्‍यास की शुरुआत हमेशा ध्‍यान के साथ करें. इसके लिए आप मैट पर बैठ जाएं और पद्मासन या कोई भी आसन लगाएं. कमर गर्दन सीधी रखें. गहरी सांस लें और आंखें बंद कर ओम शब्‍द का उच्‍चारण करें. इस तरह कुछ देर ध्‍यान करें. पूरा अभ्‍यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.

” isDesktop=”true” id=”6599547″ >

बैकवर्ड बेंडिंग
अभ्‍यास शुरू करने के लिए आप अपने मैट पर खडे़ हो जाएं. कमर पर हाथ रखें और आगे की तरफ देखें. अब कंघों को स्‍ट्रेच करें और पीछे की तरफ झुकते हुए इन्‍हेल करें.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: रोज इस तरह करें कपालभाति प्राणायाम, तेजी से घटेगी कमर की चर्बी, डायजेशन भी रहेगा अच्‍छा

 फॉरवर्ड बेंडिंग
अब एस्‍हेल करते हुए सीधा खड़े हो जाएं और आगे की तरफ झुकें. कोशिश करें कि आपके घुटने सीधे हों और आप रिलैक्‍स हों. यह प्रक्रिया आप दोहराएं. 10 की गिनती तक ऐसा करें.

बेंडिंग में दिक्‍कत हो तो ऐसे करें
अगर आपको सामने की तरफ झुकने में परेशानी हो रही है तो आप दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाएं और दोनों कोहनियों को हाथों से पकड़ें और कमर सीधी रखते हुए आगे झुक जाएं. अब झुके झुके ही हल्‍का झटका देते हुए 10 तक की गिनती करें. फिर एक बार कमर पर हाथ रखकर पीछे की तरफ बेन्‍ड करें और रिलैक्‍स हो जाएं.

इस बात का रखें ध्‍यान
जब भी फॉरवर्ड बेन्‍ड करें तो साथ में बैकवर्ड बेन्‍ड भी जरूर करें. ऐसा नहीं करने पर कमर में दर्द की समस्‍या हो सकती है.

यह भी पढ़ें – नियमित रूप से करें सूक्ष्म अभ्यास, छोटे-छोटे आसन देंगे आपको अनेक फायदे

इस तरह बेंडिंग को बनाएं बेहतर
दोनों पैरों के बीच फासला बनाएं, एक हाथ को थाई के पीछे सपोर्ट देते हुए दूसरे हाथ को उठाएं और इन्‍हेल करते हुए पीछे की तरफ बेन्‍ड होएं. फिर एक्‍हेल करते हुए आगे झुकें और थाई सर्पोट वाले घुटने से नाक सटाने का प्रयास करें. ऐसा 10 बार करें. पूरा अभ्‍यास आप वीडियो में देख सकते हैं.

Tags: Benefits of yoga, Health, International Yoga Day, Lifestyle, Yoga

[ad_2]

Source link