[ad_1]
हाइलाइट्स
अपनी क्षमता के अनुसार ही योग का अभ्यास करें.
अपनी आती-जाती स्वांस पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.
Yoga Session With Savita Yadav : शरीर को फिट रखने और इसे एक्टिव बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपके कोर मसल्स मजबूत हों और उनमें लचीलापन बना रहे. मजबूत कोर की मदद से आपके रीढ़, पीठ, एब्स ग्लूट्स आदि के मसल्स मजबूत रहते हैं जिससे आपको उठने, बैठने या किसी तरह का काम करने में असुविधा नहीं होती. इन मसल्स को मजबूत और टोन करने के लिए जरूरी नहीं कि आप जिम जाएं और घंटों पसीना बहाएं, आप घर पर योग की मदद से भी ऐसा कर सकते हैं. आज न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योगाचार्या सविता यादव (Savita Yadav) ने कुछ ऐसे ही योगों का अभ्यास कराया, जिनकी मदद से आप अपने कोर मसल्स को आसानी से मजबूत बना सकते हैं.
अभ्यास की शुरुआत
मैट पर किसी भी आसन में बैठें और अपने दोनों हाथों की उंगलियों को इंटरलॉक कर ऊपर उठाते हुए शरीर को स्ट्रेच करें. गहरी सांस लें और बॉडी को रिलैक्स करें. शरीर को ढीला करते हुए हाथों को नीचे करें और ध्यान की मुद्रा बनाएं. अब गहरी सांस लें और आंखों को बंद कर आती जाती सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. ओम शब्द का उच्चारण करें. विस्तार से देखने के लिए आप वीडियो लिंक पर क्लिक करें.
मार्जरी आसन
मार्जरी आसन (marjariasana) को कैट एंड कैमल पोज भी कहा जाता है. इसे करने के लिए आप गहरी सांस लेते हुए धीरे से घुटने को मोड़ें और पंजों को पीछे कर पीठ सीधी करते हुए वज्रासन में बैठ जाएं. अब अपने हाथों की हथेलियों को आगे की तरफ रखना है. दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों से लगाते हुए फर्श पर रख लें. अब एक हाथ का गैप बनाएं और दोनों हाथों पर वेट देते हुए कैट के पोज में आ जाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आपके दोनों हाथ एक ही जगह फिक्स रहे. अब गहरी सांस लें और कमर को नीचे की तरफ और गर्दन को उठाएं. अब होल्ड करते हुए सांस निकालें और कमर को उठाएं, साथ में गर्दन की नीचे की तरफ करें.
यह भी पढ़ें – नियमित रूप से करें सूक्ष्म अभ्यास, छोटे-छोटे आसन देंगे आपको अनेक फायदे
पर्वतासन
पर्वतासन (parvatasana) करने के लिए अब मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को आगे मैट पर रखते हुए हिप्स को उठाएं और घुटनों को सीधा रखते हुए पर्वत की मुद्रा में खुद को होल्ड करें. अपनी नाभी को देखने की कोशिश करें और शोल्डर को स्ट्रेच कर रखें. 10 तक की गिनती करें.
भुजंगासन
अब आप हिप्स को नीचे करते हुए भुजंगासन (Bhujangasana) की मुद्रा में आ जाएं. इसके लिए अपने दोनों हाथों पर पूरा वजन देते हुए, पंजों को पीछे की तरफ सीधा करते हुए, अपने थाईज़ को मैट से स्पर्श कराते हुए, नजरों को उठाते हुए, बॉडी को आगे की तरफ स्ट्रेच करें. आपके शरीर का पूरा वजन आपके कंघों पर होगा. नाभी को जमीन से लगाने की लगातार कोशिश करते रहें. 10 की गिनती करें और फिर से पर्वतासन की मुद्रा में आ जाएं. ऐसा आप लगातार 10 बार कर सकते हैं. पूरा अभ्यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : कमर दर्द से छुटकारा दिलाएगा यह योगाभ्यास, हेल्थ को मिलेंगे कई फायदे
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga
FIRST PUBLISHED : April 19, 2023, 11:06 IST
[ad_2]
Source link