Home Health Yoga Session: फिट बॉडी के लिए फायदेमंद हैं ये 4 योग, तेजी से फैट करते हैं बर्न

Yoga Session: फिट बॉडी के लिए फायदेमंद हैं ये 4 योग, तेजी से फैट करते हैं बर्न

0
Yoga Session: फिट बॉडी के लिए फायदेमंद हैं ये 4 योग, तेजी से फैट करते हैं बर्न

[ad_1]

हाइलाइट्स

शरीर पर जमी चर्बी को दूर करने के लिए नियमित योगाभ्‍यास जरूरी है.
अभ्‍यास हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार करें और सांस पर विशेष ध्‍यान दें.

Yoga Session With Savita Yadav : योग ना केवल मन को शांत रखने का काम करता है, यह शरीर की फिटनेस को बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद होता है. अगर आप नियमित रूप से कुछ योगाभ्‍यास करें तो आपके शरीर पर जमा एक्‍स्‍ट्रा चर्बी पिघलने लगेगी और अपने आप ही आपका शरीर पहले से अधिक फिट दिखने लगेगा. योग से अगर आप भी अपने शरीर की चर्बी को बर्न कर फिट दिखना चाहते हैं तो आज ही से अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर लें. आज यहां न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योग प्रशिक्षिका सविता यादव ने कुछ ऐसे योगाभ्‍यास की जानकारी दी जिसे आप आसानी से घर पर कर सकते हैं और अपनी फिटनेस बढ़ाकर वजन कम कर सकते हैं.

प्रारंभ इस तरह करें
योगाभ्‍यास से पहले कुछ देर ध्‍यान करना और स्‍ट्रेचिंग करना जरूरी होता है. इसके लिए आप मैट पर  पद्मासन या अर्ध पद्मासन में बैठें. दोनों हाथों की उंगलियों को इंटरलॉक करें. हाथों को ऊपर उठाते हुए बॉडी को स्‍ट्रेच करें. 20 तक की गिनती करें. धीरे से हाथों को नीचे लाएं. पूरा अभ्‍यास आप नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

पहला अभ्‍यास
पहले अभ्‍यास के रूप में आप कौआचालासन का अभ्‍यास कर सकते हैं. इसके अभ्‍यास से आपके लोअर बॉडी के मसल्‍स में मजबूती आती है और मसल्‍स टोन होने लगते हैं. इसे करने के लिए आप मैट के एक तरफ पंजों पर बैठें और घुटनों पर हथेलियों को रखें. अब एक घुटने को फर्श पर रखते हुए दूसरे पंजे को आगे बढ़ाएं. इस तरह आप बढ़ते हुए मैट के दूसरे छोर तक आ जाएं. फिर इसी तरह आप मैट पर कम से कम 5 से 10 बार वॉक करें. ध्‍यान रहे कि आपकी कमर और गर्दन सीधा रहना चाहिए. इसके बाद कुछ सूक्ष्‍मयाम करें.

दूसरा अभ्‍यास
दूसरा अभ्‍यास करने के लिए आप मैट पर खड़े हो जाएं. अब इन्‍हेल करते हुए जंप करें और दोनों हाथों को उठाकर प्रणाम की मुद्रा बनाएं. फिर एक्‍हेल करते हुए  जंप करें और दोनों पैरों को सटाएं. साथ में दोनों हाथों को भी नीचे लाएं. इस अभ्‍यास को आप 10 बार करें.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: ब्रेन से लेकर रीढ़-कमर के लिए बेहद फायदेमंद है चक्रासनसेहत बनेगी चकाचकऐसे करें अभ्यास

तीसरा अभ्‍यास
कंधों के आसपास के फैट का बर्न करने के लिए आप पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं. अब दोनों हथेलियों को आगे करते हुए प्रणाम की मुद्रा बनाएं. फिर काउंटिंग शुरू करते हुए दोनों कोहनी से मुड़ा रखते हुए पीठ से स्‍ट्रेच करते हुए हाथों को फैलाएं. इस तरह एक बार हाथों को जोड़ें और फिर सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को थोड़ा स्‍ट्रेच कर फैलाएं. यह अभ्‍यास कम से कम 10 बार करें. अब आप प्रणाम की मुद्रा हाथों से बनाएं और काउंटिंग के साथ हाथ को एक बार आगे रखें और फिर आगे से उठाते हुए पीठ के पीछे तक स्‍ट्रेच करें. इस तरह 10 तक की काउंटिंग करें.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: रोज करें पश्चिमोत्तानासन और पूर्वोत्तानासन का अभ्‍यासपाचन की समस्‍या रहेगी दूरजानें सही तरीका

चौथा अभ्‍यास
मैट पर पेट रखते हुए सीधा लेट जाएं. अब कोहनी और दोनों हथेलियों को मैट पर रखते हुए पूरे शरीर को मैट से उठाएं. आपका पंजा फर्श पर रहेगा. अब काउंटिंग करते हुए एक बार दाहिनी ओर शरीर को मोड़ते हुए बाएं हाथ को आकाश की तरफ सीधा करें. कुछ देर होल्‍ड करें और फिर बाईं ओर मुड़कर यह अभ्‍यास करें. यह अभ्‍यास आप कम से कम 10 बार करें. इस तरह आपके कोर मसल्‍स टोन होंगे और धीरे धीरे फैट बर्न होना शुरू हो जाएगा. पूरा अभ्‍यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.

Tags: Benefits of yoga, Fit India Movement, Health, Lifestyle, Yoga

[ad_2]

Source link