[ad_1]
हाइलाइट्स
कुछ योगाभ्यास ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने का काम करते हैं.
लाइफस्टाइल को हेल्दी रखकर भी सिरदर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है.
Yoga Session With Savita Yadav : सिर दर्द कई समस्याओं का शुरुआती लक्षण हो सकता है. यह हमारे लाइफस्टाइल में कुछ गलतियों की वजह से भी हमें परेशान करता है. शरीर में वात का बढ़ जाना, साइनस की समस्या, शरीर का एक्टिव ना होना, आंखों का कमजोर होने पर भी यह लक्षण दिखता है. इस तरह सिर दर्द के कई कारण होते हैं. यहां पर हम उन योगाभ्यास की बात कर रहे हैं जिनके अभ्यास से सिरदर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है. जल नीति और सूत्र नीति अभ्यास की मदद से सर्दी खांसी आदि से होने वाली सिर दर्द को ठीक किया जा सकता है. इस तरह कई ऐसे योग अभ्यास हैं जो सिरदर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
अभ्यास की शुरुआत
सबसे पहले अर्धपद्मासन में बैठें, उंगलियों को इंटरलॉक कर हाथों को उठाकर शरीर को स्ट्रेच करें. 10 तक की गिनती करें और फिर हाथों को नीचे कर लें. अब ध्यान की मुद्रा बनाएं और अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें. पूरा अभ्यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.
पद्मासन में बैठें
आप मैट पर बाएं पैर को अपने दाहिनी थाई पर रखते हुए पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं. अब कमर गर्दन सीधी रखें और शरीर को स्ट्रेच करें. शुरुआत में 2 मिनट बैठने का अभ्यास करें और धीरे धीरे बढ़ाकर 10 मिनट तक करें. यह सिर दर्द से आराम दिलाने में मदद करेगा. इससे ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे दर्द से छुटकारा मिलता है.
यह भी पढ़ें: Yoga Session: वजन कम करने के लिए रोज करें सर्वांगपुष्टि आसन, कई बीमारियों से होगा बचाव
मार्जरी आसन
दोनों पैरों के घुटने को मोड़कर बैठें और धीरे से दोनों पैरों के अंगूठों को मिलाते हुए एडि़यों को खोलकर धीरे से बैठ जाएं. यह वज्रासन की मुद्रा है. खाने के बाद इस तरह बैठने पर पेट में गैस नहीं बनेगा और सिर दर्द की समस्या से आप बचे रहेंगे. अब आगे झुकते हुए दोनों कोहनियों को घुटनों से सटाकर रखें और एक हाथ की दूरी बनाते हुए हथेली पर वजन देते हुए शरीर को उठा लें. अब सांस भरते हुए कमर को नीचे और गर्दन को उठाएं. अब आप सांस निकालते हुए कमर को उठाएं और गर्दन को नीचे की तरफ स्ट्रेच करें. ऐसा 10 बार करें.
यह भी पढ़ें – नियमित रूप से करें सूक्ष्म अभ्यास, छोटे–छोटे आसन देंगे आपको अनेक फायदे
पश्चिम उत्तरासन
मैट पर पैरों को आगे की तरफ सीधाकर बैठ जाएं. अब दोनों हाथों को उठाकर सीधा करें और सांस भरते हुए धीरे से आगे की तरफ झुक जाएं. फिर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं. ऐसा 10 बार करें. इस बात का ध्यान रखें कि कमर सीधी हो और नजर आगे हो. अब आप पंजों को पकड़ें और अपना माथा पैरों पर रखकर 10 तक की गिनती करें. इसके अलावा भी कई आसन हैं जिसकी मदद से आप सिर दर्द की समस्या को दूर कर सकते हैं. पूरा अभ्यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga
FIRST PUBLISHED : March 21, 2023, 09:11 IST
[ad_2]
Source link