Home Health Yoga Session: सूर्य नमस्‍कार से शरीर के साथ मन को भी मिलती है शक्ति, जानें इसका सही तरीका

Yoga Session: सूर्य नमस्‍कार से शरीर के साथ मन को भी मिलती है शक्ति, जानें इसका सही तरीका

0
Yoga Session: सूर्य नमस्‍कार से शरीर के साथ मन को भी मिलती है शक्ति, जानें इसका सही तरीका

[ad_1]

हाइलाइट्स

यह हमारे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन को भी अच्‍छा रखने में मदद करता है.
यह एक शक्ति संवर्धन योगाभ्‍यास है जो स्‍टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता है.

Yoga Session With Savita Yadav: सूर्य नमस्‍कार हमारे शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को अच्‍छा रखता है, यह हमारे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन को भी अच्‍छा रखने में मदद करता है. सूर्य नमस्‍कार एक शक्ति संवर्धन योगाभ्‍यास है जो स्‍टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता है. इसके नियमित अभ्‍यास से आप वजन घटा भी सकते हैं और कुछ बातों को ध्‍यान में रखकर वजन को बढ़ा भी सकते  हैं. जब आप सूर्य नमस्‍कार करें तो अपने सांस पर ध्‍यान दें, मंत्रों का ध्‍यान दें और चक्रों का भी ध्‍यान दें. ऐसा करने से ये अधिक प्रभावशाली होता है. इसे करने से पहले वार्मअप जरूर कर लें. इसका अभ्‍यास 8 साल की उम्र के बच्‍चों से लेकर हर उम्र के लोग कर सकते  हैं.

इन बातों का ध्‍यान रखें
-अगर आपके कमर में दर्द है तो आप पाद्हस्‍तासन यानी आगे की तरफ पूरी तरह झुकने का प्रयास ना करें. ऐसा करने से दर्द और बढ़ सकता है.
-अगर आपके घुटनों में दर्द है तो आप मोटा तौलिया घुटनों के नीचे रखकर या मोटे मैट का इस्‍तेमाल करें.
-हार्ट पेशेंट हैं तो बहुत अधिक स्‍पीड में सूर्य नमस्‍कार का अभ्‍यास नहीं करना है. डॉक्‍टर की सलाह के बाद ही इसका अभ्‍यास करें.
-हार्निया के पेशेंट हैं तो विशेषज्ञों की नजर में रहकर करें.

यह भी पढ़ें – नियमित रूप से करें सूक्ष्म अभ्यासछोटे-छोटे आसन देंगे आपको अनेक फायदे

गति के बारे में जानकारी
-धीमी गति के साथ होल्‍ड करते हुए करने पर यह वजन बढ़ाने में मदद करता है.
-तेजी से करने पर यह वजन को कम करने में मदद करता है.

इस तरह करें शुरुआत
सबसे पहले आप अर्ध पद्मासन या पद्मासन में बैठकर दोनों हाथों की उंगलियों को इंटरलॉक कर ऊपर ले जाएं. अब पूरे शरीर का सीधा रखें और 10 तक की गिनती करें. ऐसा करने से सुबह सुबह शरीर की अकड़न आदि खत्‍म हो जाती है. अब ध्‍यान की मुद्रा में बैठें और बंद आंखों से अपनी आती जाती सांस पर ध्‍यान केंद्रित करें. सूर्य नमस्‍कार के अभ्‍यास के लिए शरीर को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए आप सूक्ष्‍मयाम की मदद से वार्मअप कर लें. विस्‍तार से देखने के लिए आप नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

” isDesktop=”true” id=”5049083″ >

इस तरह करें सूर्य नमस्‍कार

प्रणामास- अपने मैट पर कमर, गर्दन सीधा करते हुए खड़े हो जाएं. दोनों हाथों को मिलाकर प्रणाम की मुद्रा बनाएं. कमर गर्दन सीधी रखें और गहरी सांस लें.

हस्तउत्तनासन- अब दोनों हाथों को आगे से उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं. हाथों से प्रणाम करने की मुद्रा बनाते हुए पीछे की तरफ हल्‍का झुकने का प्रयास करें.

इसे भी पढ़ें : शरीर में रक्‍त संचार को बेहतर रखने के लिए करें कपालभाति, जानें सही तरीका

पादहस्तासन- अब धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें. अपने हाथों से पैरों की उंगलियों को छुएं. इस मुद्रा में आपका सिर को घुटनों से मिलाने का प्रयास करें.

अश्व संचालनासन- अब एक पैर को पीछे की तरफ ले जाते हुए घुटना जमीन पर रखें. अब दूसरे पैर को मोड़ें और अपनी हथेलियों को जमीन पर रखें. सिर को आगे की तरह रखें और ऊपर उठाते हुए सामने की ओर देखें.

दंडासन- अब गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों और पैरों को सीधा करें और एक लाइन में रखें. अब पुशअप करने की अवस्था में आ जाएं. कुछ देर इसी तरह होल्‍ड करें.

अष्टांग नमस्कार- अब धीरे से अपनी हथेलियों, सीना, घुटने और पैरों को जमीन से सटाएं और इसी अवस्‍था में होल्‍ड रहें.

भुजंगासन- अब अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखे रहें और दोनों हाथों के बीच से शरीर के अगले हिस्‍से को आगे की तरफ उठाकर रखें.

अधोमुख शवासन- अब अपने दोनों पैरों को जमीन पर सीधा रखें. कूल्हे को ऊपर की ओर उठाएं और अपने कंधों को सीधा रखते हुए अपनी नाभी की तरफ देखें. अब ये सारी प्रक्रिया को उल्‍टा दोहराएं. विस्‍तार से देखने के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें.

Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga

[ad_2]

Source link