Home Health Yoga Session: स्‍ट्रेंथ बढ़ानी है तो धीमी गति से करें सूर्य नमस्‍कार, जानें अभ्‍यास का सही तरीका

Yoga Session: स्‍ट्रेंथ बढ़ानी है तो धीमी गति से करें सूर्य नमस्‍कार, जानें अभ्‍यास का सही तरीका

0
Yoga Session: स्‍ट्रेंथ बढ़ानी है तो धीमी गति से करें सूर्य नमस्‍कार, जानें अभ्‍यास का सही तरीका

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्षमता के अनुसार ही सूर्य नमस्‍कार का अभ्‍यास करें.
कमर में दर्द हो तो अभ्‍यास में आगे झुकने से बचें.

Yoga Session With Savita Yadav : सेहतमंद शरीर और मस्तिष्‍क के लिए शरीर को एक्टिव रखना जरूरी होता है. ऐसा करने से शरीर के अंग-अंग  में ऑक्‍सीजन और ब्‍लड सप्‍लाई बढ़ती है और कई समस्‍याएं दूर होने लगती हैं. अगर आप नियमित रूप से योग का अभ्‍यास करें, खासतौर पर सूर्य नमस्‍कार का अभ्‍यास करें तो आपको काफी फायदा मिल सकता है. यह आपके पूरे शरीर को मजबूत बनाने का काम करता है और फिट बनाता है. आज न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योग प्रशिक्षिका सविता यादव ने 24 स्‍टेप का सूर्य नमस्‍कार कराया जो एक ट्रेडिशनल सूर्य नमस्‍कार है. अगर आप अपने शरीर की स्‍ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्‍कार का अभ्‍यास करना चाहते हैं तो धीमी गति से इसका अभ्‍यास करें और अपनी सांसों पर विशेष ध्‍यान दें. सूर्य नमस्‍कार के अभ्‍यास से पहले ध्‍यान लगाएं, स्‍ट्रेचिंग करें और कुछ सूक्ष्‍मयाम जरूर करें. ऐसा करने से शरीर अभ्‍यास के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है.

इस तरह करें सूर्य नमस्‍कार
प्रणामासन – अपने मैट पर कमर, गर्दन सीधा कर खड़े हो जाएं. दोनों हथेलियों को मिलाएं और प्रणाम की मुद्रा बनाएं. उगते सूर्य की लालिमा को ध्‍यान में रखें. गहरी सांस लें और प्रार्थना करें.

हस्तउत्तनासन- अब गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं और कमर से पीछे की तरफ झुकने का प्रयास करें. होल्‍ड करें. पूरा अभ्‍यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.

पादहस्तासन- सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को उठाकर आगे लाएं और नीचे की तरफ पूरी तरह से झुकें और हाथों से पैरों की उंगलियों को छूने का प्रयास करें. कमर में दर्द है तो आप 90 डिग्री एंगल तक ही झुकें. पैरों के पास हथेलियों को मैट पर रखें और नाक घुटनों से सटाएं. होल्‍ड करें.

अश्व संचालनासन- यहीं से गहरी सांस लेते हुए दाहिना पैर पीछे की तरफ ले जाएं और घुटनों को जमीन पर रखें. सिर को ऊपर की तरफ उठाते हुए आसमान की ओर देखें.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: ब्रेन से लेकर रीढ़-कमर के लिए बेहद फायदेमंद है चक्रासन, सेहत बनेगी चकाचक, ऐसे करें अभ्यास

दंडासन- धीरे से गहरी सांस लेते हुए बाया पैर भी पीछे ले जाएं और शरीर को आगे की तरफ सीधा करें. अब पुशअप करने की अवस्था में आ जाएं. कुछ देर इसी तरह होल्‍ड करें. इसे संतुलनासन भी कहा जाता है.

अष्टांग नमस्कार- अब धीरे से अपनी हथेलियों के बीच सीना मैट पर सटाएं, घुटने भी मैट से सटे रहेंगे. इसी अवस्‍था में होल्‍ड रहें. गहरी सांस लें और छोड़ें.

भुजंगासन-अब हथेलियों को मैट पर रखते हुए दोनों हाथों के बीच से शरीर के अगले हिस्‍से को आगे की तरफ उठाकर रखें. अब इस मुद्रा में कुछ देर होल्‍ड करें.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: रोज करें पश्चिमोत्तानासन और पूर्वोत्तानासन का अभ्‍यासपाचन की समस्‍या रहेगी दूरजानें सही तरीका

अधोमुख शवासन- अब दोनों पैरों और हाथों को मैट पर रखें और कूल्हे को ऊपर की ओर उठाएं. अपने कंधों को सीधा रखते हुए अपनी नाभी की तरफ देखें. अब सारे स्‍टेप्‍स को उल्‍टा करते हुए पादहस्‍तासन,  हस्तउत्तनासन, प्रणामासन करें. विस्‍तार से देखने के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें.

Tags: Benefits of yoga, Fit India Movement, Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link