[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youtube का इस्तेमाल आप भी जरूर करते होंगे लेकिन इन दिनों इससे जुड़ा एक स्कैम इंटरनेट यूजर्स को निशाना बना रहा है। नया स्कैम पार्ट-टाइम जॉब देने का दावा करते हुए बैंक अकाउंट्स में सेंध लगा रहा है और अब पुणे की एक महिला इसका शिकार बनी है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें यूजर्स को यूट्यूब वीडियोज देखने या लाइक करने के बदले पैसे देने का वादा किया जाता है लेकिन बदले में वे स्कैम का शिकार बन जाते हैं।
पुणे के FC रोड में रहने वाली एक आंखों की डॉक्टर से साइबर अपराधियों ने 28 मार्च से 22 अप्रैल के बीच करीब 23.83 लाख रुपये उड़ा लिए। इस महिला को स्कैमर्स ने एक मेसेजिंग ऐप के जरिए पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर दिया और कहा कि यूट्यूब वीडियोज लाइक करने के बदले उनकी बड़ी कमाई हो सकती है। इस केस की जानकारी TOI ने अपनी रिपोर्ट में दी है और बताया है कि महिला को वर्क-फ्रॉम-होम करते हुए अतिरिक्त कमाई का लालच देकर फंसाया गया।
ऑनलाइन मोहब्बत बजा सकती है आपका बैंड, इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
शुरू में काम करने के बदले पैसे भी मिले
स्कैमर्स ने महिला का भरोसा जीतने के लिए पहले उसे कुछ टास्क दिए और बदले में भुगतान भी किया। महिला को कई यूट्यूब वीडियोज लाइक करने को कहा गया और पुलिस की मानें तो ऐसा करने के बदले उसे 10,275 रुपये का भुगतान भी किया गया। इस तरह महिला का भरोसा जीतने के बाद स्कैमर्स ने कहा कि अगर वह क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी उनकी स्कीम में निवेश करती है तो और भी कमाई हो सकती है। महिला इस स्कीम का हिस्सा बनने को राजी हो गई और उसने दो अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में करीब 24 लाख रुपये ट्रांसपर किए।
बाद में 30 लाख का भुगतान करने को कहा
अपनी ओर से किए गए लाखों रुपये का निवेश क्रिप्टोकरेंसी स्कीम से वापस निकालने की बात कहने पर महिला से 30 लाख रुपये का और भुगतान करने को कहा गया। जब महिला ने ऐसा करने से इनकार किया तो स्कैमर्स गायब हो गए। महिला को बाद में पता चला कि वह ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गई है और उसके लाखों रुपये अब वापस नहीं मिलेंगे। बीते दिनों पुणे के ही एक 33 साल के इंजीनियर को भी ऐसे ही स्कैम के जरिए करीब 9 लाख रुपये की चपत लगी थी।
Whatsapp पर आ रहा है लड़की का वीडियो कॉल? जल्दी से उठाने की गलती ना करें
यह है खुद को सुरक्षित रखने का तरीका
किसी भी अनजान नंबर से आने वाले मेसेज पर भरोसा ना करें और ना ही किसी पार्ट-टाइम जॉब के लिए भुगतान करें। फटाफट अमीर बनाने वाली किसी भी स्कीम में निवेश करना आपको भारी पड़ सकता है। इसके अलावा ईमेल या मेसेजिंग ऐप में भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही किसी तरह की अनजान ऐप डाउनलोड करें। ध्यान रहे, शुरू में भरोसा जीतने के लिए स्कैमर्स आपको फायदा दे सकते हैं लेकिन बड़ा निवेश होते ही वे चंपत हो जाएंगे। सावधानी ही इस तरह के स्कैम्स का बचाव है।
[ad_2]
Source link