Home Life Style Zika Virus: क्या है जीका वायरस? जानिए कैसे फैलता है ये और इससे बचाव के तरीके

Zika Virus: क्या है जीका वायरस? जानिए कैसे फैलता है ये और इससे बचाव के तरीके

0
Zika Virus: क्या है जीका वायरस? जानिए कैसे फैलता है ये और इससे बचाव के तरीके

[ad_1]

कर्नाटक की एक पांच वर्षीय लड़की जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। ये राज्य में वायरस का पहला मामला है। जीका वायरस, एक मच्छर जनित वायरस है, जो आमतौर पर एडीज मच्छरों द्वारा प्रेषित होता है। यहां हम बता रहे हैं क्या है जीका वायरस और कैसे फैलता है ये। इसी के साथ यहां जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके। 

मच्छर भगाने के लिए न करें जानलेवा क्वॉइल का इस्तेमाल, घर पर इस तरह बनाएं Mosquito Repellents

 

क्या है जीका वायरस (What is Zika Virus)

जीका ज्यादातर एक संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर दिन और रात के समय काटते हैं। जीका एक गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान संक्रमण कुछ जन्म दोषों का कारण बन सकता है। जीका के लिए कोई टीका या दवा नहीं है।


कैसे फैलता है जीका वायरस (How Zika Virus Get Spreads)

रिपोर्ट्स की मानें तो जीका वायरस मुख्य रूप से एक संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से लोगों में फैलता है। ये वही मच्छर हैं जो डेंगू और चिकनगुनिया के वायरस फैलाते हैं ये मच्छर आम तौर पर जमा पानी में अंडे देते हैं। चिकनगुनिया, डेंगू और जीका फैलाने वाले मच्छर दिन और रात में काटते हैं। यौन संबंध बनाने से और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से फैलता है। यह किसी गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में भी फैल सकता है। 

क्या हैं जीका वायरस के लक्षण (What is Zika Virus Symptoms)

जीका वायरस से संक्रमित कई लोगों में लक्षण नहीं दिखते, वहीं कुछ लोगों में ये केवल हल्के लक्षण होंगे। लक्षण कई दिनों से एक सप्ताह तक रह सकते हैं। जीका के सबसे कॉमन लक्षण हैं-

– बुखार

– रैश

– सिरदर्द

– जोड़ों का दर्द

– लाल आंखें

– मांसपेशियों में दर्द

 

क्या करें जब आप जीका वायरस से संक्रमित हों (What to do if you have Zika)

जीका वायरस के लिए कोई विशिष्ट दवा या इंजेक्शन नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ चीजों को ध्यान में रख के लक्षणों से निपटा जा सकता है।

– बहुत ज्यादा आराम करें।

– डिहाईड्रेशन से बचें, खूब सारा पानी पीएं।

– बुखार और दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर की सालाह पर दवा लें।

– अगर आप किसी दूसरी मेडिकल कंडीशन के लिए दवा ले रहे हैं तो दवा लेने से पहले अपने हेल्थ केयर से सलाह लें।

जीका वायरस से बचाव के तरीके (How to Prevent Yourself from Zika) 

वेक्टर या मच्छर से बचें- पानी को भर कर रखने से बचें। साथ ही भरे हुए पानी को साफ करें। मॉस्किटो रेपेलेंट का इस्तेमाल करें। बाहर जाते समय और बच्चों के लिए पूरे कपड़े और हल्के कपड़ों को पहनें।

यौन रोकथाम- महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए 2-3 महीने के लिए सुरक्षित यौन संबंध और यौन संयम के लिए निरोध का इस्तेमाल करें। 

ट्रैवल के लिए- ट्रैवल के मामले में भी, संक्रमण की सक्रिय जांच और पूरी तरह से निवारक उपायों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:डेंगू- मलेरिया से खुद को रखना है सुरक्षित तो भगाने होंगे मच्छर, अपनाएं ये घरेलू तरीके

[ad_2]

Source link