Wednesday, March 12, 2025
Google search engine
HomeEducation & Jobsबिहार बोर्ड का आदेश, परीक्षा में छात्र न करें इस पेन का...

बिहार बोर्ड का आदेश, परीक्षा में छात्र न करें इस पेन का इस्तेमाल वरना OMR शीट नहीं होगी चेक


ऐप पर पढ़ें

BSEB Bihar Board 10th 12th Exam 2023 : ह्वाइटनर, ब्लेड का इस्तेमाल ओएमआर पर ना करें। जेल पेन से ओएमआर शीट के गोले को नहीं भरें। यदि कोई छात्र ऐसी गलती करेगा तो उसके ओएमआर (उत्तर प्रत्रक) की जांच ही नहीं हो पायेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कंप्यूटर ऐसे ओएमआर को स्वीकार नहीं कर पायेगा और उसे रिजेक्ट कर देगा। बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए सभी जिला शिक्षा कार्यालय को इस बाबत दिशा- निर्देश भेजा गया है।

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर के प्रश्न पत्र में ओएमआर शीट पर ह्वाइटनर, ब्लेड, इरेजर, जेलपेन आदि का इस्तेमाल नहीं करने की जानकारी दी जाती है। इसे पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय भी मिलता है। लेकिन ज्यादातर छात्र-छात्राएं इस निर्देश को पढ़ते ही नहीं हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर देने में अगर कोई गोला गलत भरा जाता है तो छात्र उसे ब्लेड या ह्वाइटनर से मिटाने की कोशिश करते हैं। इसका नुकसान छात्रों के ओएमआर जांच में होता है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक के मॉडल पेपर, Direct Link

इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी होगा। मैट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 से 22 फरवरी तक होगा। रोज दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 से पांच बजे तक ली जाएगी। दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा।

 बिहार बोर्ड इंटर मैट्रिक परीक्षा की विषयवार तिथियां ( BSEB Bihar Board Matric Inter Exam dates ) इस प्रकार हैं  

इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का शिड्यूल 

तिथि        प्रथम पाली    द्वितीय पाली 


एक फरवरी    गणित        हिन्दी 

दो फरवरी    भौतिकी        अंग्रेजी 

तीन फरवरी    रसायन शास्त्र    भूगोल, फाउंडेशन कोर्स 

चार फरवरी    अंग्रेजी(विज्ञान-वाणिज्य)    इतिहास

छह फरवरी    जीवविज्ञान    राजनीति शास्त्र, बिजनेस स्टडीज 

सात फरवरी    हिन्दी (विज्ञान, वाणिज्य)    अर्थशास्त्र (कला और वाणिज्य)

आठ फरवरी    अनिवार्य भाषा (कला, विज्ञान-वाणिज्य)    मनोविज्ञान, इंटरपेन्योरशिप 

नौ फरवरी    संगीत, कृषि    गृह विज्ञान 

दस फरवरी    समाजशास्त्र-एकाउंटेंसी    कंप्यूटर साइंस, योगा, मल्टीमीडिया आदि 

ग्यारह फरवरी    अतिरिक्त विषय    दर्शनशास्त्र 

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का शिड्यूल 

तिथि        प्रथम पाली    द्वितीय पाली 


14 फरवरी    गणित        गणित 

15 फरवरी    विज्ञान        विज्ञान 

16 फरवरी    सामाजिक विज्ञान    सामाजिक विज्ञान 

17 फरवरी    अंग्रेजी        अंग्रेजी 

20 फरवरी    मातृभाषा        मातृभाषा 

21 फरवरी    द्वितीय भारतीय भाषा    द्वितीय भारतीय भाषा

22 फरवरी    एच्छिक विषय    एच्छिक विषय



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments