ऐप पर पढ़ें
Vivo भारत में अपनी फ्लैगशिप X90 सीरीज को जल्द लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि Vivo X90 को 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Vivo X90 सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च करेगा जिसमें Vivo X90 और X90 Pro शामिल होंगे। Vivo X90 की खासियत इसमें मौजूद 12GB रैम और 50MP कैमरा है।
Vivo X90 की खासियत
Vivo X90 और X90 प्रो में समान 6.78-इंच 2K AMOLED स्क्रीन हैं, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300nits तक की पीक ब्राइटनेस है। हुड के तहत, दोनों फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर है।
ये भी पढ़ें:- Xiaomi ला रहा तूफानी बैटरी वाला Smartphone, 1% Battery में 1 घंटे से भी ज्यादा चलेगा फोन
Vivo X90 Pro में 50MP प्राइमरी (जो कि 1-इंच Sony IMX989 है), 12MP अल्ट्रावाइड, और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP पोर्ट्रेट लेंस के साथ पीछे की तरफ शक्तिशाली ट्रिपल कैमरा है। X90 में 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रावाइड और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के लिए 12MP टेलीफ़ोटो के साथ आता है। आगे की तरफ, दोनों फोन में 32MP कैमरा है।
X90 Pro में 120W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,870mAh की बैटरी है। X90 में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,810mAh की छोटी बैटरी है लेकिन वायरलेस चार्जिंग नहीं है।