Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeSportsमोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी और उनकी पत्नी हिबा अकूब को लेकर...

मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी और उनकी पत्नी हिबा अकूब को लेकर तसलीमा नसरीन का विवादित ट्वीट- दोनों मुस्लिम हैं लेकिन…


ऐप पर पढ़ें

मोरक्को फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है। मोरक्को ने इस वर्ल्ड कप में बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल जैसी बड़ी टीमों को मात दी है। बुधवार को मोरक्को को सेमीफाइनल मैच में फ्रांस की चुनौती का सामना करना है। मोरक्को को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी का बड़ा हाथ रहा है। अशरफ को मोरक्को की जीत के बाद स्टेडियम में अपनी मां के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा गया, जिसमें उनकी मां ने हिजाब पहन रखा था। बांग्ला राइटर तसलीमा नसरीन ने अशरफ और उनकी पत्नी हिबा अकूब की फोटो शेयर कर एक ट्वीट किया है, जिस पर बहस छिड़ गई है।

नसरीन ने इन दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मोरक्को के स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी और उनकी पत्नी। दोनों मुस्लिम हैं, लेकिन दोनों ने बुर्का या हिजाब नहीं पहन रखा है।’

फिर क्या था, फैन्स ने नसरीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें कहा कि हिजाब या बुर्का पहनना लोगों की च्वॉइस हो सकती है। कुछ ने लिखा कि बुर्का या हिजाब महिलाएं अपनी मर्जी से पहनती हैं। 

मोरक्को की टीम ने पूरे फीफा वर्ल्ड कप में महज एक गोल दिया है, मोरक्को का डिफेंस तोड़ा अभी तक हर बड़ी टीम के लिए काफी भारी रहा है। अब फ्रांस के खिलाफ मोरक्को की असली अग्निपरीक्षा होगी। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments