Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeEducation & Jobsयूपी पुलिस भर्ती : महिलाओं के लिए खुशखबरी, निकलेंगी 12700 से ज्यादा...

यूपी पुलिस भर्ती : महिलाओं के लिए खुशखबरी, निकलेंगी 12700 से ज्यादा वैकेंसी


ऐप पर पढ़ें

यूपी पुलिस में महिला सिपाहियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। इस माह यूपी में पहली महिला बटालियन की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। शासन ने पीएसी की तीन महिला बटालियन में से एक बटालियन में भर्ती की अनुमति दे दी है। पहले चरण में राज्य सरकार की ओर से 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।  दिसंबर या जनवरी माह में किसी भी समय इस भर्ती की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा यूपी पुलिस में 60 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी हो सकता है। यूपी सरकार की घोषणा के मुताबिक इसमें 20 प्रतिशत पद यानी 12 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस 60000 भर्ती की विज्ञप्ति भी दिसंबर या जनवरी किसी भी समय जारी हो सकती है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लोक सभा चुनाव से पहले कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 60 हजार कांस्टेबल भर्ती के अलावा 25000 और अन्य पदों पर भर्ती निकाल सकता है। इन 25 हजार पदों में सब इंस्पेक्टर, जेल वार्डन, पीएसी, कांस्टेबल, फायरमैन, माउंटेन कॉप्स और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) आदि के पद होंगे। 

क्या बोली यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की डीजी

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की डीजी  रेणुका मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में एक सप्ताह के भीतर सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। साथ ही कुछ अन्य संवर्गों में भी भर्ती की जाएगी।

आपको बता दें कि पहले भर्तियां 52,699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 60,244 हो गई है।

UP Police SI Bharti : यूपी पुलिस में निकली सब-इंस्पेक्टर की भर्ती

स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस कांस्टबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकल चुकी है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। पुलिस कांस्टबल के 546 और सब इंस्पेक्टर के 91 पदों पर भर्ती निकाली गई है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को यह जॉब मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments