Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeEducation & Jobsराजस्थान सरकार लोगों को दे रही 1000 से 1 लाख रु तक...

राजस्थान सरकार लोगों को दे रही 1000 से 1 लाख रु तक का इनाम, बनाने होंगे इस तरह के वीडियो


ऐप पर पढ़ें

राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा शुरू किया गया जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट लोगों को एक हजार से एक लाख रुपये तक का पुरस्कार जीतने का मौका दे रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से शुरू किया गया यह कॉन्टेस्ट लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। राज्य के लोग लगातार राज्य सरकार की नई जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। लोग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें हैं। अच्छे वीडियो बनाने वालों को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जा रहा है। सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जा रहा है।

इन्हें मिला इनाम

– सोमवार को जारी हुए शुक्रवार, 25 अगस्त के परिणाम में किशनगंज, बारां के राकेश कश्यप ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

– दूसरे स्थान पर झाड़ोल, उदयपुर की हेमलता देवी रही। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

– इसी प्रकार टोडाभीम, करौली की बुलबुल कुमारी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

– साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला | 

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता राकेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://www.instagram.com//reel/CwXJ9YwL5pV/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

द्वितीय पुरस्कार विजेता हेमलता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/3mKoIr2G_-0?si=19uf34HX9ERS6Yb3

तृतीय पुरस्कार विजेता बुलबुल का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/4syLhTMXVf0?si=rEjSpTFCrr6zt-Hi





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments