Home Education & Jobs अग्निवीर भर्ती में डिजिलॉकर यूं खोलेगा धोखेबाजों की पोल, joinindianarmy.nic.in पर अभ्यास पेपर अपलोड

अग्निवीर भर्ती में डिजिलॉकर यूं खोलेगा धोखेबाजों की पोल, joinindianarmy.nic.in पर अभ्यास पेपर अपलोड

0
अग्निवीर भर्ती में डिजिलॉकर यूं खोलेगा धोखेबाजों की पोल, joinindianarmy.nic.in पर अभ्यास पेपर अपलोड

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय सेना में 17 से 30 अप्रैल तक देशभर के 176 स्थानों पर अग्निवीर के लिए प्रस्तावित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के लिए 15 मार्च तक जारी आवेदनों में शैक्षिक प्रमाण पत्रों में हेरीफेरी डिजिलॉकर से पकड़ी जाएगी। www.joinindianarmy.nic.in पर जारी आवेदनों में आवेदकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र संबंधित बोर्ड द्वारा डिजिलॉकर से लिंक रहेंगे। ऐसे में मूल प्रमाण पत्रों को छुपाते हुए सेना भर्ती में गलत सूचना देना भारी पड़ेगा। सेना भर्ती बोर्ड आवेदकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन डिजिलॉकर पर दर्ज प्रमाण पत्रों से ही करेगा। ऐसे में छात्र फॉर्म भरने में सावधानी बरतें। डिजिलॉकर की व्यवस्था इस साल से लागू की गई है। 

निर्देशों के अनुसार आवेदक अपने सामने सभी तथ्यों की जांच करते हुए मूल प्रमाण पत्रों के आधार पर आवेदन करें। यदि किसी वजह से फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है तो छात्र मेरठ कैंट स्थित सेना भर्ती बोर्ड से भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से मेरठ, सहारनपुर, आगरा और मुरादाबाद मंडल के 13 जिलों के लिए भर्ती परीक्षा होगी। 

अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थी के आवेदन फीस की आधी राशि इंडियन आर्मी भरेगी : भारतीय सेना

परेशानी है तो यहां से समझें प्रक्रिया

आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है या योग्यता के बारे में जानना है तो उक्त वेबसाइट पर समस्त जानकारी मिल जाएगी। इस वेबसाइट पर भर्ती के लिए आवेदन से लेकर ऑनलाइन परीक्षा, अभ्यास पेपर के वीडियो अपलोड हैं। छात्र इन वीडियो से पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं। वेबसाइट पर एक लिंक भी है जिसके जरिए आवेदन घर बैठे कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा देने का अभ्यास कर सकते हैं। 

यह भी समझें

-परीक्षा के लिए पांच स्थानों का विकल्प

-विकल्पों में से ही मिलेगा परीक्षा केंद्र

-joinindianarmy@gov.in से ले सकते हैं मदद

-प्रश्नों के लिए jiahelpdesk2023@gmail.com पर करें संपर्क

– मोबाइल नंबर 7996157222 पर भी मिलेगी सहायता

[ad_2]

Source link