Home National अबू धाबी में PM ने किया पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन, किसान अब करेंगे रेल रोको आंदोलन; 5 टॉप न्यूज

अबू धाबी में PM ने किया पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन, किसान अब करेंगे रेल रोको आंदोलन; 5 टॉप न्यूज

0
अबू धाबी में PM ने किया पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन, किसान अब करेंगे रेल रोको आंदोलन; 5 टॉप न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी के पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन किया है। इस भव्य मंदिरा का निर्माण BAPS नाम की संस्था ने कराया है। इधर, देश में किसानों का आंदोलन जारी है। पंजाब से दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों ने कहा है कि वो अब रेल रोको आंदोलन भी चलाएंगे। किसान आंदोलन पर चढ़े सियासी तापमान के बीच ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी किया है और 19 फरवरी तक पेश होने को कहा है। हिन्दुस्तान लाइव पर पढ़ें शाम की टॉप पांच खबरें…

अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का PM मोदी ने किया उद्घाटन; क्या हैं खूबियां

पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन बुधवार को कर दिया। इस मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर नागर शैली में बनाया गया है। करीब 27 एकड़ जमीन पर बना यह मंदिर 700 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात ने दान में दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अरविंद केजरीवाल को ईडी का छठा समन, 19 फरवरी को तलब

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन भेजा है और 19 फरवरी तक पेश होने को कहा है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने अब तक ईडी के सभी समन को नजरंदाज किया है। केजरीवाल हर बार ईडी के समन को अवैध करार देते आए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Farmers Protest: सरकार के साथ मीटिंग करने वाले हैं किसान, तीन केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का नियम लागू करने की मांग कर रहे किसान संगठनों ने सरकार संग बातचीत करने पर फिर रजामंदी दी है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वे केंद्र के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में कहा है कि केंद्र किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सोनिया से पहले सास इंदिरा को क्यों जाना पड़ा था राज्यसभा, जानें- वाकया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में दिखाई देंगी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है, जहां से उनकी जीत तय मानी जा रही है। राज्यसभा में जाने वाली वह नेहरू-गांधी परिवार की दूसरी सदस्या होंगी। इनसे पहले उनकी सास इंदिरा गांधी भी राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कोहली की गैर मौजूदगी को इस चश्मे से मत देखिए.. स्टोक्स ने लगाई क्लास

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। कोहली ने निजी कारणों से शुरुआती दो मैचों से नाम वापस लिया था और फिर बाकी मुकाबलों से भी हट गए। ऐसे में कई पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर का मानना है कि इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link