[ad_1]
चाइनीज टेक कंपनी Realme भारतीय मार्केट में सबसे तेज बढ़त दर्ज करने वाला टेक ब्रैंड बनी है और अपनी पोजीशन बरकरार रखना चाहती है। यही वजह है कि कंपनी ने कम कीमत में धांसू फीचर्स वाला Realme 10 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में गेमिंग प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Realme 10 को एक ऑनलाइन ओनली इवेंट में सोमवार दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया गया और कंपनी ने इसकी कीमत से पर्दा उठाया। इस डिवाइस के साथ रियलमी की कोशिश बजट सेगमेंट का बेस्ट विकल्प ग्राहकों को देने की है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन दमदार है और इसमें 8GB इंस्टॉल्ड रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है।
108MP कैमरा वाले Realme फोन की कीमत 499 रुपये, जी हां.. यह बिल्कुल सच है
पंच-होल वाला सुपर AMOLED डिस्प्ले
Realme 10 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रेजॉल्यूशन के साथ दिया है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा लेयर दी गई है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसके साथ 1000nits की पीक ब्राइटनेस का फायदा मिलता है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो करीब 84.4 पर्सेंट है।
50MP डुअल कैमरा वाली धांसू फोटोग्राफी
फोन के रियर पैनल पर 50MP मेन वाइड कैमरा सेंसर PDAF के साथ मिलता है, जिसके अलावा 2MP का सेकेंडरी B&W डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प देता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए Realme 10 में 16MP वाइड फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
धांसू प्रोसेसर के साथ गेमिंग होगी आसान
दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek MT8781 Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इस डिवाइस में Android OS पर आधारित Realme UI 3.0 मिलता है। डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड के अलावा फोन में 8GB तक इंस्टॉल्ड LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।
मजाक है क्या! Realme लाई 240W का फास्ट चार्जर, लगाते ही चार्ज हो जाएगा फोन
33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी
Realme 10 में लंबा बैकअप देने के लिए 5,000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी की मानें तो फोन केवल 28 मिनट में जीरो से 50 पर्सेंट चार्ज हो जाता है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और USB टाइप-C कनेक्टिविटी के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।
इतनी रखी गई है Realme 10 की कीमत
भारतीय मार्केट में नए Realme 10 के कई वेरियंट्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें से 4GB+64GB बेस वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, यह वेरियंट 1,000 रुपये के इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दूसरा 8GB+128GB वेरियंट को 16,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन क्लैश वाइट और रश ब्लैक ऑप्शंस में उतारा गया है और इसकी सेल 15 जनवरी से फ्लिपकार्ट और रियलमी के आधिकारित स्टोर पर शुरू होगी।
[ad_2]
Source link