Home Life Style अस्त अवस्था में वक्री हो रहे बुध, 3 राशि के जातकों के लिए लाभकारी

अस्त अवस्था में वक्री हो रहे बुध, 3 राशि के जातकों के लिए लाभकारी

0
अस्त अवस्था में वक्री हो रहे बुध, 3 राशि के जातकों के लिए लाभकारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

बुध ग्रह का वक्री होना प्रत्येक राशि के जातकों के लिए शुभ-अशुभ माना जा रहा है.
24 अगस्त को बुध ग्रह अस्त अवस्था में वक्री होने जा रहे हैं.

Budh Grah Ho Rahe Vakri : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद वक्री या मार्गी होते हैं. इसी क्रम में 24 अगस्त 2023 दिन रविवार रात 01:28 बजे बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं. बुध ग्रह को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो तो अच्छा स्वास्थ्य और तीव्र बुद्धि प्राप्त होती है. साथ ही प्रत्येक कार्य में सफलता और अनुकूल परिणाम भी मिलते हैं. बुद्ध के वक्री होने से इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक तरीके से पड़ने जा रहा है. बुध ग्रह जिस वक्त वक्री होंगे उसी समय वह अस्त अवस्था में भी होंगे. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान ऐसी 3 राशियां हैं, जिन्हें इसका सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं किन किन राशियों को बुध के वक्री होने से लाभ प्राप्त होगा.

कन्या राशि : बुध ग्रह का अस्त अवस्था में वक्री होना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है. कन्या राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. आय के नए स्त्रोत भी मिल सकते हैं. व्यापारी वर्ग को मुनाफा प्राप्त होगा. बुध के वक्री अवस्था में होने के कारण भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन खर्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें – यदि विदेश में है आपका घर, तो जान लें कितने तुलसी के पौधे रखना होता है शुभ, क्या कहते हैं वास्तु के नियम

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना अनुकूल साबित होने जा रहा है. वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. कार्य और व्यापारिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी. वृश्चिक राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी. जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़ें – कैसी होनी चाहिए नेम प्लेट, वास्तु की 5 बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी ना करें ये गलती

मिथुन राशि : बुध ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. मिथुन राशि वालों को इस दौरान आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होगी. आपकी संचार शैली में निखार आएगा, इसकी वजह से कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. यदि कोई रुका हुआ धन है, तो वह भी इस दौरान वापस मिलेगा. परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा मन प्रसन्न रहेगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

[ad_2]

Source link