Home Tech & Gadget आंखे बंद कर उठा लें ऑफर का फायदा, Samsung का Foldable 5G फोन मिल रहा ₹40,999 में

आंखे बंद कर उठा लें ऑफर का फायदा, Samsung का Foldable 5G फोन मिल रहा ₹40,999 में

0
आंखे बंद कर उठा लें ऑफर का फायदा, Samsung का Foldable 5G फोन मिल रहा ₹40,999 में

[ad_1]

Flipkart Year End Sale 2023: फ्लिपकार्ट की बिग ईयर एंड सेल में अब ग्राहकों को प्रीमियम मोबाइल फोन पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल में सैमसंग के क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को आधी कीमत पर बेचा जा रहा है। यदि आप 40,000 रुपये से कम कीमत में सैमसंग क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये डील आपके लिए है। कीमत में कटौती के अलावा, फोल्डेबल स्मार्टफोन पर बैंक कैशबैक और एक्सचेंज डिस्काउंट जैसे ऑफर भी दिए जा रहे हैं।


Samsung Galaxy Z Flip 3 पर बम्पर डिस्काउंट

सैमसंग के इस 8GB+128GB फोल्डेबल फोन को फ्लिपकार्ट पर 42,999 रुपये की रियायती कीमत पर बिक रहा है। यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: क्रीम और फैंटम ब्लैक। बता दें कि इस फोन को सैमसंग ने 84,999 रुपये लॉन्च किया था। 

 

हर महीने रिचार्ज से छुट्टी: Jio का चकाचक प्लान 227 रुपये में जितनी मर्जी करें बातें और 504GB डेटा

 

खरीदार चुनिंदा बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड लेनदेन के माध्यम से 2,000 तक की अतिरिक्त छूट और पीएनबी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 1,000 तक की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे अगर आपको बैंक छूट मिल जाती है तो आप फोन 40,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

दूसरे, सैमसंग एक्सिस बैंक इनफिनिट और सैमसंग एक्सिस बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत तक की छूट भी उपलब्ध है। आप खरीदारी के दौरान नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर और 699 रुपये में Spotify प्रीमियम 12-महीने का प्लान भी देख सकते हैं। जहां तक ​​एक्सचेंज ऑफर की बात है तो आप 34,500 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

 

Samsung Galaxy Z Flip 3 की खासियतें

Galaxy Z Flip 3 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.9 इंच FHD डायनामिक AMOLED 2X 120Hz मेन और 1.9 इंच सुपर AMOLED 60Hz कवर डिस्प्ले स्क्रीन है। हुड के नीचे, इसमें एड्रेनो 660 जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 सीपीयू है। 

 

15 दिसंबर को भारत आ रहा POCO का बहुबली स्मार्टफोन, सस्ते में महंगे फीचर्स

 

Z Flip 3 में 15W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,300mAh की बैटरी है। कैमरा की बात करें तो फ्लिप 3 में 12MP OIS,12MP रियर और 10MP सेल्फी लेंस है। फ्लिपकार्ट के अनुसार दुनिया का पहला जल प्रतिरोधी फोल्डेबल स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

 

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी हमने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दिए एक्सचेंज ऑफर, डिस्काउंट के आधार पर बनाई है। एक्सचेंज ऑफर, गैजेट की कंडीशन पर निर्भर करते हैं। ऐसे में कोई भी गैजेट लेने से पहले उसके प्राइस जरूर चेक कर लें।

[ad_2]

Source link