[ad_1]
NTA UGC NET December 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर 31 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। बता दें, पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन अब फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023 है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख जहां 29 अक्टूबर, 2023 रात 11:50 तक थी, वही इसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2023 रात11:59 तक कर दी गई है। वहीं करेक्शन विंडो 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर, 2023 की बजाय 1 से 3 नवंबर 2023 रात 11:59 तक खोली जाएगी।
– यहां देखें UGC NET दिसंबर 2023 का आधिकारिक नोटिस
उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से आवेदन फीस का भुगतान कर सकते हैं।
जो उम्मीवार यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें बता दें, एक अभ्यर्थी को केवल एक ही आवेदन फॉर्म को जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक आवेदन फॉर्म भरने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ बाद में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
UGC NET December 2023: डायरेक्ट आवेदन फॉर्म भरने के लिए यहां करें क्लिक
बता दें, यूजीसी नेट की परीक्षा कॉलेजों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ के लिए साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। परीक्षा 83 विषयों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड होती है। दिसंबर में परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 के बीच किया जाएगा।
एक साथ होंगे दोनों पेपर, नहीं मिलेगा ब्रेक
यूजीसी नेट दिसंबर में दो पेपर शामिल होंगे, यानी पेपर-1 और पेपर-2। दोनों पेपर तीन घंटे के लिए एक ही सत्र में आयोजित किए जाएंगे और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टिपल चॉइस प्रश्न शामिल होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर-1 और पेपर-2 के बीच स्विच कर सकते हैं।
बता दें, पेपर 1 में 100 मार्क्स के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर 2 में 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर 300 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा।
[ad_2]
Source link