Home Life Style आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, शेयर मार्केट में नहीं करें निवेश, करें ये उपाय

आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, शेयर मार्केट में नहीं करें निवेश, करें ये उपाय

0
आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, शेयर मार्केट में नहीं करें निवेश, करें ये उपाय

[ad_1]

Last Updated:

Makar Rashifal: हिंडौन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज व्यापारी वर्ग के लोगों को धन के मामले में वित्तीय परेशानी का सामना करना…और पढ़ें

X

मकर

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए 5 मई यानी आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. विशेषरूप से आज मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को सावधान रहना हैं.अगर आप शेयर मार्केट या क्रिप्टो करेंसी में आज निवेश करने का मूड बना रहे हैं तो रुक जाए. आज का दिन शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए अच्छा नहीं है. नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए भी आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है. आज नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में बॉस का गुस्सा या फटकार लग सकती है.

हिंडौन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज व्यापारी वर्ग के लोगों को धन के मामले में वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग लोगों को आज किसी को कर्ज देने से पहले भी सावधानी रखनी होगी. आज पैसों के डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी सावधानी रखनी होगी. क्योंकि आज धन हानि होने के योग बन रहे हैं.

शेयर मार्केट में नहीं करें आज कोई निवेश
मकर राशि के जातकों को आज शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में भी निवेश करने से बचना होगा. क्योंकि आज का दिन शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है. ज्योतिषी के अनुसार नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी आज का दिन भारी रहेगा. आज ऑफिस में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. और ऑफिस में सहकर्मियों की भी मदद लेनी पड़ सकती है. ज्योतिषी का कहना है कि आज ऑफिस में काम को चाहे आप देरी से करें लेकिन पूरी लग्न करें. ऑफिस में काम को ध्यान और पूरी लग्न से करना आपके लिए आज अच्छा रहेगा.स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा लेकिन किसी मल्टीटास्क के चलते आज आपका मानसिक चैन छीन सकता है. स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आज आपको खानपान का विशेष ख्याल रखना हैं.

लवर्स के बीच होगी गलतफहमी
मकर राशि की लवर्स के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है. आज आपको प्रेम संबंधों में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है. मकर राशि के प्रेमी प्रेमिकाओं के संबंधों में आज कोई गलतफहमी भी हो सकती है.

जरूर करें यह उपाय
मकर राशि के जातकों को आज उपाय के रूप में घर से निकलने से पहले भगवान शिव को ओम नमः शिवाय के जाप के साथ जल चढ़ाना है.

homeastro

आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, शेयर मार्केट में नहीं करें निवेश, करें ये उपाय

[ad_2]

Source link